For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सिक्स पैक क्लब में शामिल हुआ भारत का यॉर्कर किंग, लेकिन इस बात से हो गए नाराज

नई दिल्ली। सीमित ओवरों में भारतीय टीम के नियमित गेंदबाज जसप्रीत बुमराह सिक्स पैक क्लब में शामिल हो गए हैं। टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने हील ही में अपनी एक फोटो शेयर की है जिसमें वह सिक्स पैक दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। बुमराह ने अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा- 'अपने आप को लगातार बेहतर करने के लिए उत्साह और कड़ी मेहनत की जरूरत पड़ती है। हमेशा फिट रहें, अपने स्तर को बढ़ाते रहें।'

टीम के साथ अपनी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं

ऐसा पहली बार नहीं है कि बुमारह ने सोशल मीडिया पर कुछ शेयर किया हो। वह अक्सर टीम के साथ अपनी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। लेकिन इस बार उन्होंने अपनी बॉडी के साथ फोटो डालकर फैंस को चौंका दिया है।

कैप्टन विराट कोहली को अब टक्कर मिलने लगी है

कैप्टन विराट कोहली को अब टक्कर मिलने लगी है

बता दें कि फिटनेस के मामले में भारतीय खिलाड़ियों के रोल मॉडल कैप्टन विराट कोहली को अब टक्कर मिलने लगी है। दरअसल कोहली हमेशा फिटनेस को बढ़ावा देते रहते हैं। इसका अंदाजा इसी बात से लगा सकते हो कि पिछले काफी समय से खिलाड़ियों का टीम में चयन उनके प्रदर्शन के अलावा उनकी फिटनेस के आधार पर भी होता है। बुमराह पिछले काफी समय से नियमित गेंदबाज बने हुए हैं। आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर वन गेंदबाज बुमराह को डेथ ओवर स्पेशलिस्ट के अलावा यॉर्कर किंग भी माना जाता है। बुमराह की यॉर्कर को पढ़ पाना बल्लेबाजों के लिए काफी मुश्किल होता है। बुमराह ने अभी हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने टी20 करियर के 50 विकेट पूरे किए थे। सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह दूसरे गेंदबाज बन गए हैं।

इस बात से हो गए नाराज और कर दिया ब्लॉक

हालांकि बुमारह की इस फोटो पर आए एक कमेंट से वो भड़क भी गए। बुमराह की इस फोटो पर मिलेजुले कमेंट्स आए। कई फैन्स ने उनकी फिटनेस की तारीफ की तो एक फैन ने इनकी शर्टलेस फोटो पर सवाल उठा दिया, जिससे बुमराह भड़क गए। यूजर को जसप्रीत बुमराह ने ब्लॉक किया। दरअसल उसने ट्वीट किया, 'सॉरी भाई, मैं न्यूडिटी के खिलाफ हूं।' उस यूजर ने बुमराह की फोटो को बदलते हुए उस पर शर्ट पहना दी थी।

Story first published: Saturday, November 18, 2017, 16:38 [IST]
Other articles published on Nov 18, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+