For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL से मिला छोटा ब्रेक, बुमराह पहुंचे पत्नी संजना संग मैनचेस्टर यूनाइटेड के होम ग्राउंड में

नई दिल्लीः भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को वैसे तो यूएई में इस समय अपनी टीम मुंबई इंडियंस के साथ होना चाहिए था लेकिन यह टीम प्लेऑफ से पहले ही बाहर हो गई और इसके खिलाड़ी इस मौका का फायदा उठाते हुए अपना समय अलग-अलग तरीके से बिता रहे हैं।

बुमराह को वैसे इस अनचाहे ब्रेक पर मनचाही छुट्टी लेने का पूरा हक है क्योंकि उन्होंने एमआई के लिए यूएई लेग में जान की बाजी लड़ाने वाली गेंदबाजी की थी। अब विश्व कप सिर पर है और बुमराह को फिर से एक्शन में लौटना पड़ेगा। फिर से वही दबाव और तनाव का मामला। इस बार आईपीएल से भी कई गुना ज्यादा दबाव होना है क्योंकि ये किसी क्रिकेट बोर्ड की लीग नहीं बल्कि पूरी दुनिया के क्रिकेट खेलने वाले देशों का वर्ल्ड कप है।

बुमराह एक्शन में उतरने से पहले संयुक्त अरब अमीरात में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के व्यस्त सत्र के बाद यूनाइटेड किंगडम में एक छोटे से ब्रेक का आनंद ले रहे हैं। बुमराह इस सीजन में गेंद के साथ मुंबई इंडियंस के लिए 14 मैचों में 21 विकेट लेकर सबसे शानदार प्रदर्शन करने वालों में से एक थे। वह इस सीजन में गेंदबाजों में तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

आईपीएल 2021 में बुमराह का अभियान इस महीने की शुरुआत में समाप्त हो गया जब गत चैंपियन एमआई 7 जीत और 7 हार के साथ पांचवें स्थान पर शीर्ष चार से बाहर होने के बाद लीग चरण में बाहर हो गया।

बुमराह अब अपनी पत्नी संजना गणेशन के साथ मैनचेस्टर में हैं। संजना का काम बुमराह के इर्द-गिर्द ही घूमता हैं क्योंकि इस बार वे आईपीएल 2021 को कवर करने वाली प्रसारण टीम का हिस्सा थीं।

स्टार जोड़ी ने द थिएटर ऑफ ड्रीम्स का दौरा किया, जो मैनचेस्टर यूनाइटेड का घरेलू मैदान है और लगभग 75,000 सीटों की क्षमता वाला यूनाइटेड किंगडम का सबसे बड़ा स्टेडियम है। बुमराह ने 93 नंबर की एक व्यक्तिगत मैन यूनाइटेड जर्सी भी प्राप्त की और नाम पीछे की तरफ छपा हुआ था।

मैनचेस्टर यूनाइटेड ने बुमराह और संजना की तस्वीरों के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, "ओल्ड ट्रैफर्ड, जसप्रीत आपको देखकर बहुत अच्छा लगा।"

27 वर्षीय, संयुक्त अरब अमीरात में आगामी टी 20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में शामिल होंगे।

भारत अपने अभियान की शुरुआत चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ 24 अक्टूबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में करेगा। माना जा रहा है बुमराह इस वैश्विक मंच पर फिर से अपना प्रभाव छोड़ने वाला प्रदर्शन करने जा रहे हैं।

सुपर 12 के प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष 4 टीमें नॉकआउट चरण में पहुंचेंगी।

ICC T20 विश्व कप के लिए भारत की टीम: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, राहुल चाहर, रविचंद्रन अश्विन , शार्दुल ठाकुर, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी।

Story first published: Thursday, October 14, 2021, 19:03 [IST]
Other articles published on Oct 14, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+