For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मेलबर्न में 9 विकेट लेने वाले जसप्रीत बुमराह ने हासिल की करियर की बेस्ट रैंकिंग

नई दिल्ली। मेलबर्ट टेस्‍ट में अपने शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के बाद जसप्रीत बुमराह अपने करियर बेस्ट रैंकिंग हासिल कर चुके हैं। आईसीसी की ताजा टेस्‍ट बॉलरों की रैंकिंग में बुमराह को 12वां स्‍थान मिला है। बुमराह ने बॉक्सिंग डे टेस्ट में 9 विकेट हासिल करके भारत की जीत सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाई थी और उनको मैन ऑफ द मैच अवार्ड भी मिला था। इसके अलावा न्यूजीलैंड के ट्रैंट बोल्ट भी श्रीलंका के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करके 7वें स्थान पर आ चुके है।

टेस्‍ट गेंदबाजों की रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा टॉप पर हैं। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अपने अच्छे प्रदर्शन से 28वें स्थान से छलांग लगाते हुए 12वां स्थान हासिल कर लिया। उन्होंने मेलबर्न टेस्ट में कुल नौ विकेट हासिल किए थे जो एक भारतीय तेज गेंदबाज द्वारा ऑस्ट्रेलिया में एक टेस्ट मैच में हासिल किए गए सबसे अधिक विकेट हैं। आस्ट्रेलिया के पैट कमिंस ने टेस्ट बल्लेबाजों में 13 स्थानों की छलांग लगाकर 91वां स्थान हासिल किया है।

वहीं, बल्लेबाजों में विराट कोहली शीर्ष पर रहते हुए वर्ष 2018 को अलविदा कहेंगे। कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट मैच की पहली पारी में 82 रन बनाने के बाद दूसरी पारी में शून्य पर आउट हो गए थे। इस कारण टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में उनके खाते में तीन अंक कम हो गए। इसके बावजूद वह न्‍यूजीलैंड के केन विलियमसन से 34 अंकों की बढ़त बनाए हुए हैं। मेलबर्न में पहली पारी के शतकवीर चेतेश्वर पुजारा टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में चौथे स्‍थान पर बरकरार हैं। वहीं, विकेटकीपर ऋषभ पंत 10 स्थानों की छलांग लगाकर करियर की सबसे सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग 38वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा मेलबर्न टेस्ट में पदार्पण करने वाले मयंक अग्रवाल ने शानदार प्रदर्शन के साथ बल्लेबाजों की रैंकिंग में 67वां स्थान हासिल किया।

Story first published: Monday, December 31, 2018, 16:17 [IST]
Other articles published on Dec 31, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+