एक फोटो के जरिए मिला बुमराह की वापसी पर अपडेट, जानिए कैसे हो रही है तैयारी
नई दिल्ली: भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के स्ट्रेस फ्रैक्चर पर अपडेट आया है जिसको गेंदबाज ने खुद ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। बुमराह की चोट पिछले कुछ समय से इसलिए भी बात करने का विषय बनी हुई थी जब बांग्लादेश के खिलाफ टीम चुनते हुए मुख्य चयनकर्ता ने बताया कि बुमराह को ठीक होने में कुछ समय लगेगा लेकिन कितना यह किसी को नहीं पता है।
इसके बाद बुमराह की चोट पर और भी बड़ी अपडेट आईं जिनमें एक तो टीम के गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने दी थी। हाल ही में एक साक्षात्कार में, अरुण ने खुलासा किया कि बुमराह को अपनी पीठ की समस्या से छुटकारा पाने के लिए सर्जरी की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि बुमराह की रिकवरी सही रास्ते पर है और उम्मीद है कि वह न्यूजीलैंड में होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले टीम में वापसी कर पाएंगे। बुमराह के लिए यह वापसी इसलिए भी जरूरी है क्योंकि उनको सीधे चोट के बाद न्यूजीलैंड में टेस्ट सीरीज खेलने के लिए नहीं झोंका जा सकता।
अब बुमराह ने जो फोटो पोस्ट किया है उससे साफ पता चलता है कि बुमराह को जो स्ट्रेस फ्रेक्चर हुआ है उसका इलाज केवल ऑटो हील मोड के साथ लगातार ट्रेनिंग ही है। इसके लिए बुमराह पूरी तरह से मुस्तैद भी दिखाई दे रहे हैं और उन्होंने एक जिम में अपना फोटो शेयर करते हुए लिखा है- 'जल्द ही आ रहा हूं'
इस फोटो में बुमराह ने शीशे के सामने ट्रेनिंग के दौरान अपनी सेल्फी ली हुई है और उनके आस-पास कई तरह के वेट्स पड़े हुए हैं। जाहिर है कि बुमराह स्ट्रेंथ ट्रेनिंग के जरिए वापसी कर रहे हैं और अपनी कमर को भी मजबूत कर रहे हैं। इस फोटो को आप यहां पर देख सकते हैं-
इससे पहले बुमराह की चोट पर जानकारी देने वाले सूत्रों ने बताया था, "बुमराह अब ऑटो हील मोड पर हैं और उनकी पीठ अच्छी तरह से ठीक हो रही है। उन्होंने अभ्यास करना शुरू कर दिया है और कुछ हल्की एक्सरसाइज भी कर रहे हैं। दीपावली के बाद नीतिन (टीम के फिजियो) की देखरेख में उनकी जांच की जाएगी। चीजें अच्छी तरह से आगे बढ़ रही हैं जैसा की पहले स्टैस फ्रेक्चर में हुआ था जो स्वाभाविक रूप से ठीक हो गया था।"
सूत्र से जब पूछा गया कि जब पीठ की समस्या अपने आप ठीक हो रही है तो उन्हें ग्रेट ब्रिटेन क्यों भेजा गया? इस पर उन्होंने कहा कि टीम प्रबंधन बुमराह को लेकर कोई जोखिम नहीं लेना चाहता था। उन्होंने कहा, "टीम प्रबंधन को लगा था कि उनके साथ जोखिम लेने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि न्यूजीलैंड दौरा भी है और अगले साल टी 20 विश्व कप भी है। ऐसे में उनका सौ फीसदी फिट होना जरूरी है।"
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

