टी-20 टीम में मोहम्मद शमी की जगह जसप्रीत को मिली जगह
मेलबर्न। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के चोटिल होने की वजह से ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर टी-20 सीरीज में जसप्रीत बुमराह को टीम में जगह मिली है। टीम इंडिया 26 जनवरी से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलेगी। इसके लिए टीम का पहले ही ऐलान किया जा चुका था लेकिन शमी का चोटिल होने के बाद जसप्रीत को टीम में जगह दी गयी है।
सौरव गांगुली ने अश्विन, जडेजा सहित कई खिलाड़ियों पर उठाये सवाल
धोनी चाहते हैं उनकी समीक्षा जनहित याचिका के जरिए हो
टीम इंडिया के खेमें में शामिल होने के लिए बामरा 22 जनवरी को ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होंगे। बामरा के अलावा इस बार टी-20 टीम में हरभजन सिंह, युवराज सिंह, आशीष नेहरा, सुरेश रैना और हार्दिक पांड्या को भी टीम में जगह दी गयी है। बुमराह ने अभी तक कुल 18 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं। वही मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में खलेत हैं। दायें हाथ के गेंदबाज बामरा फिलहाल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी मे खेल रहे है।
आज के मैच में उन्होंने चार ओवर में 28 रन देकर एक विकेट हासिल किया है। इस मैच में गुजरात की टीम ने झारखंड की टीम को 6 विकेट से हरा दिया है। वहीं 5 मैचों की वनडे सीरीज भारत पहले ही गंवा चुका है। धोनी की अगुवाई में पांच में से तीन मैंच भारत को हार का सामना करना पड़ा है। अभी भी सीरीज में दो मैच बाकी हैं ऐसे में देखने वाली बात यह है कि टीम इंडिया वापसी कर पाती है या नहीं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
