For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

रोमांटिक अंदाज में पत्नी को बुमराह ने दी जन्मदिन की बधाई, तस्वीर वायरल

नई दिल्ली। टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की पत्नी संजना गणेशन का आज जन्मदिन है। इस मौके पर जसप्रती बुमराह ने सोशल मीडिया पर पत्नी संग खूबसूरत तस्वीर साझा करके संजना गणेशन को जन्मदिन की बधाई दी है। बुमराह ने तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा है कि हर दिन जो मेरा दिल चुराती है उसे जन्मदिन की बधाई। तुम मेरी हो, मैं तुमसे प्यार करता हूं। बुमराह ने संजना के साथ ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की है, जिसमे संजना जसप्रीत को किस कर रही हैं।

बता दें जसप्रीत बुमराह ने हाल ही में संजना गणेशन से शादी की है। ऑस्ट्रेलिया दौरे से लौटने के बाद बुमराह को इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में बीसीसीआई ने शादी के लिए छुट्टी दी थी। बुमराह और संजना ने बेहतर करीबी मित्रों और रिश्तेदारों के बीच शादी की थी। दोनों की शादी 15 मार्च को गोवा में हुई थी। शादी के बाद संजना और जसप्रीत ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की खूबसूरत तस्वीरें साझा की थी। इन तस्वीरों के सोशल मीडिया पर आने के बाद फैंस और मीडिया में यह तस्वीर हर तरफ छा गई थी।

गौर करने वाली बात है कि जसप्रीत बुमराह आईपीएल में गत विजेता मुंबई इंडियंस की टीम की ओर से खेल रहे थे। लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते बीसीसीआई ने आईपीएल को बीच में ही सस्पेंड कर दिया। केकेआर के वरुण चक्रवर्ती, संदीप वॉरयर, दिल्ली कैपिटल्स के अमित मिश्रा, सनराइजर्स हैदराबाद के रिद्धिमान साहा, सीएसके के बल्लेबाजी कोच माइक हसी के कोरोना संक्रमित होने के बाद आईपीएल को सस्पेंड कर दिया गया था। आईपीएल के इस सीजन में बुमराह ने 7 मैचों में 6 विकेट अपने नाम किए थे। आईपीएल के सस्पेंड होने के बाद खिलाड़ी एक-एक करके अपने घर जा रहे हैं। फ्रेंचाइजी और बीसीसीआई भारतीय खिलाड़ियों के साथ विदेशी खिलाड़ियों को भी उनके घर भेजने का इंतजाम कर रहा है।

Story first published: Thursday, May 6, 2021, 14:04 [IST]
Other articles published on May 6, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+