BCCI की एक तस्वीर ने बुमराह को बना दिया 'Bored' इंसान, वजह जानकर दंग रह जाएंगे

नई दिल्ली। सोमवार को बीसीसीआई के ऑफिशियल ट्विटर हेंडल से एक ट्ववीट किया गया। इस ट्वीट में एक तस्वीर थी, जिसमें टीम इंडिया के कई खिलाड़ी और स्पोर्ट स्टाफ था। देखने में तो ये तस्वीर आम लगती है लेकिन बीसीसीआई की सोशल मीडिया टीम ने इस फोटो को जो कैप्शन दिया है उसके बाद इसको खास तस्वीर का तमगा मिल जाता है। ये तस्वीर और भी खास तब हो जाती है जब इसमें सभी सदस्य कॉमन हैं लेकिन एक सदस्य सभी से अलग।

ये है पूरा मामला

ट्विटर पर बीसीसीआई द्वारा शेयर की गई ये तस्वीर मुंबई एयरपोर्ट की है जब टीम इंडिया के सदस्य तिरुवनंतपुरम के लिए फ्लाइट का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच फोटोग्राफर ने उस समय एक तस्वीर निकाली जब सभी क्रिकेटर और सपोर्ट स्टाफ अपने-अपने मोबाइल फोन्स में बिजी थे। ये सभी क्रिकेटर एक मल्टीप्लेयर गेम को खेल रहे हैं, जो इनदिनों काफी फेमस है। इसका जवाब भी इस ट्वीट में मांगा गया है कि ये लोग कौन सा गेम खेल रहे हैं?

30 अक्टूबर को शेयर की गई इस तस्वीर पर अगले तीन-चार दिन में हजारों प्रतिक्रियाएं आ गई हैं। ज्यादातार लोग बता रहे हैं कि ये सभी PUBG खेल रहे हैं लेकिन इसी तस्वीर में एक क्रिकेटर है जो अपने आप को लेकर सुर्खियों में है। दरअसल, इस तस्वीर के लेफ्ट में दूसरे सोफे पर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह हैं, जो बिना मोबाइल के बड़े मासूम से बैठे हुए हैं। बुमराह की इसी मुद्रा को देखते हुए लोग उनको अलग तरह से ट्रोल कर रहे हैं।

जसप्रीत बुमराह को बिना मोबाइल के इस अवस्था में देख लोगों ने उनके Meme बना शुरु कर दिए हैं। कोई लिख रहा है 'bored' बुमराह तो कोई लिख रहा है कि ये उस फैमिली में से हैं, जिस फैमिली में बच्चे को मोबाइल नहीं मिलता। इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा है जब आप मोबाइल चार्ज करना भूल जाते हैं तो ऐसा ही होता है। एक और यूजर ने लिखा है, यह मैं हूं और ये मेरा ग्रुप है। जब हम मिलते हैं तो मैं ऐसे बैठ रहता हूं क्योंकि मैं PubG नहीं खेलता।

Story first published: Friday, November 2, 2018, 12:16 [IST]
Other articles published on Nov 2, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+