For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO: 'गेटमैन' से हाथ ना मिलाने पर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए जसप्रीत बुमराह

IPL 2019: Jasprit Bumrah trolled on social media for ignoring darban's handshake | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। आईपीएल सीजन 12 के लिए रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस टीम प्रैक्टिस दाैरान खूब पसीना बहा रही है। तीन बार खिताब अपने नाम कर चुकी इस टीम में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का हमेशा की तरह अहम रोल रहने वाला है। रविवार को मुंबई ने अपने ट्वीटर हैंडल पर बुमराह का एक स्पेशल वीडियो अपलोड किया जिसमें वह प्रैक्टिस करते हुए दिख रहे हैं। लेकिन प्रैक्टिस के लिए मैदान पर पहुंचने से पहले बुंमराह एक गेटमैन को नजरअंदाज करते हुए दिखे, जिसके बाद वह फैंस के निशाने पर आ गए।

दरअसल, हुआ कुछ ऐसा कि वीडियो में बुमराह मैदान पर एंट्री करने से पहले एक गाड़ी से निकलते हैं। इस दाैरान गाड़ी के बाहर खड़े गेटमैन ने बुमराह का दोनों हाथ जोड़कर स्वागत किया। इसके बाद इस शख्स ने बुमराह से हाथ मिलाने के लिए आगे किया लेकिन बुमराह ने उनकी तरफ ध्यान नहीं दिया और सीधे आगे चल दिए। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस ने गेटमैन को बुमराह द्वारा नजरअंदाज करने पर आपत्ति जताई।

बता दें कि मुंबई को अपना पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 24 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में खेलना है। बुमराह 61 आईपीएल मैच खेल चुके हैं, जिस दाैरान उनके नाम 63 विकेट हैं। बुमराह डेथ ओवरों के स्पेशल गेंदबाज हैं। उन्होंने कई बार अपने दम पर टीम को मैच जितवाए हैं। इस सीजन में उनकी फिटनेस पर भी विशेष ध्यान रहेगा। बुमराह को पिछले कुछ समय से पीठ में दर्द की शिकायत है।

Story first published: Friday, March 22, 2019, 10:43 [IST]
Other articles published on Mar 22, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+