दुबई| एशिया कप, टी 20 वर्ल्ड कप, आईपीएल 9 और भारत जिम्बाब्वे टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले स्टार खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह का कायल तो हर क्रिकेट प्रेमी हो गया है।
बुमराह को अपने शानदार प्रदर्शन के लिए इनाम भी मिल गया है, गुरुवार को जारी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ताजा टी-20 रैंकिंग में उन्हें दूसरा स्थान मिला है। भारत जिम्बाब्वे टी20 सीरीज में बुमराह ने तीन मैचों में पांच विकेट अपने नाम किए थे। यही नहीं ये रैकिंग ये भी बताती है कि बुमराह इस समय टीम इंडिया के ऐसे खिलाड़ी हैं जो क्रिकेट के तीनों फार्मेट में बेस्ट हैं।
इस रैकिंग में ऑफ स्पिनर रविचन्द्रन अश्विन को नुकसान हुआ है, वो नंबर 7 पर आ गये हैं जबकि इस रैकिंग में नंबर वन के सिंहासन पर वेस्टइंडीज के सैमुएल बद्री है। बरिंदर सरन को रैंकिंग में 225वां स्थान मिला है।
वहीं टी-20 बैटिंग रैंकिग में विराट कोहली टॉप पर हैं तो आस्ट्रेलिया के एरॉन फिंच दूसरे और न्यूजीलैंड के मार्टिन गुपटिल तीसरे स्थान पर हैं। जबकि मनदीप सिंह और लोकेश राहुल को क्रमश: 100वां और 102वां स्थान मिला है तो वहीं मनीष पांड 152वीं पोजिशन और अंबाती रायडू को 217वीं पोजिशन हासिल हुुई है, केदार जाधव को रैंकिंग में 106वें स्थान पर हैं।