
कंगारूओं को चेतावनी संदेश
6 दिसंबर से शुरू होने जा रहे पहले मैच टेस्ट मैच से पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम ने चार दिवसीय अभ्यास मैच खेला। यह मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में ऑस्ट्रेलिया इलेवन के खिलाफ हुआ। इस मैच में ही जसप्रीत बुमराह की एक गेंद ने कंगारूओं को चेतावनी संदेश दे दिया है। अभ्यास मैच के चौथे दिन गेंदबाजी के लिए आए जसप्रीत बुमराह ने यॉर्कर गेंद का एक ऐसा नमूना पेश दिया कि आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज जैक्सन कोलमैन को कुछ समझ में आने से पहले ही उनकी गिल्लियां बिखर चुकी थी।

तेज गेंदबाज का सबसे घातक हथियार है यॉर्कर
हालांकि इस मैच में भारतीय गेंदबाजों को विकेट लेने के लिए खासी मेहनत करनी पड़ी। उस समय भी जैक्सन कोलमैन 65 गेंदों पर 36 रन बनाकर खेल रहे थे, जबकि दूसरी तरफ रॉबिन्स 38 रन के स्कोर पर क्रीज पर जमे हुए थे और भारतीय टीम दसवें विकेट को लेने के लिए जद्दोजहद कर रही थी। इसके बाद मैदान में उतरे बुमराह ने अपने सबसे घातक हथियार यॉर्कर से कोलमैन का बल्ला बुरी तरह छका दिया।
ऋषभ पंत को इस नंबर पर बल्लेबाजी के काबिल नहीं मानता यह दिग्गज भारतीय खिलाड़ी
|
एक अलग गेंदबाज जसप्रीत बुमराह
बुमराह की गेंदबाजी शैली ऑस्ट्रेलिया पिचों के मुफीद लग रही है क्योंकि वो एक ऐसे गेंदबाज है जो सफलता के लिए केवल स्विंग पर ही निर्भर नहीं हैं। चाहे उनका गेंदबाजी एक्शन हो या फिर गेंद को अंदर पिच कराकर बाहर निकालने की क्षमता, दोनों में ही यह गेंदबाज माहिर है। इसके अलावा उनके पास शानदार गति है ही। ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के लिए चेतावनी का सायरन बज चुका है। अब इंतजार पहले मैच का है जो 6 दिसंबर में एडीलेड में शुरू होगा।


Click it and Unblock the Notifications
