जावेद अख्तर ने उड़ाया शाहिद अफरीदी के बयान का मजाक, कही ये बात
नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी आए दिन जम्मू-कश्मीर मामले पर बेत्तुका बयान देकर सुर्खियां बटोरते रहते हैं। जहां इस वक्त पूरी दुनिया कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रही है तो वहीं अफरीदी अपने देश के लोगों में भारत के खिलाफ जहर भरने में व्यस्त नजर आ रहे हैं। अफरीदी ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर पर बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बयानबाजी की। उन्होंने पीएम मोदी को डरपोक और दिमागी तौर पर कमजोर व्यक्ति बताया। हालांकि भारतीय क्रिकेटरों ने अफरीदी को करारा जवाब भी दिया। अब बॉलीवुड के गीतकार जावेद अख्तर ने भी अफरीदी के बयान का मजाक उड़ाते हुए नसीहत दी है।

कही ये बात
जावेद अख्तर ने अफरीदी का मजाक उड़ाते हुए उन्हें फटकार लगाईं और ट्वीट कर कहा कि मैंने शाहिद अफरीदी के उपदेश को देखा। कितना मजेदार है कि उस आदमी के पास हमें ज्ञान देने का दुस्साहस है कि धर्म और राजनीति को मिक्स नहीं करना चाहिए। जावेद अख्तर ने अफरीदी को नसीहत देते हुए कहा कि एक कहावत है कि दूसरे की आंख का तिनका देखने वाले खुद अपनी आंख का शहतीर नहीं देखते।

क्रिकेट जगत के बाहरी लोग भी अफरीदी पर हो रहे हैं हावी
अफरीदी को गौतम गंभीर, शिखर धवन, युवराज सिंह और हरभजन जैसे भारतीय क्रिकेटर्स काफी लताड़ लगा चुके हैं। लेकिन अब इस क्रम में क्रिकेट जगत के बाहर के लोग भी अफरीदी पर हावी हो रहे हैं। गाैतम गंभीर ने आफरीदी पर निशाना साधते हुए कहा कि पाकिस्तान कभी भी भारत से कश्मीर नहीं ले सकता। गंभीर ने अपने ट्वीट में आफरीदी पर तंज कसते हुए कहा कि 16 वर्ष के आफरीदी का कहना है कि पाकिस्तान के पास सात लाख लोगों की सेना है जिसे 20 करोड़ लोगों का समर्थन हासिल है। इसके बावजूद वे 70 सालों से कश्मीर के लिए भीख मांग रहे हैं।

दिया था ये बयान
अफरीदी ने कही थी ये बात बता दें कि शाहिद अफरीदी ने कोरोना वायरस के बारे में हाल ही में बात की, लेकिन इसके बाद पीएम मोदी और कश्मीर पर बोलने लगते हैं। वीडियो में अफरीदी में कहते हैं, ''कोरोना से बड़ी बीमारी मोदी के दिल और दिमाग में हैं और वह बीमारी मजहब की बीमारी है। उस बीमारी को लेकर वह सियासत कर रहे हैं और हमारे कश्मीर कश्मीरी भाई-बहनों और बुजुर्गों के साथ जुल्म कर रहे हैं। उन्हें इसका जवाब देना होगा।''
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
