दाऊद के समधी मियांदाद ने भारतीयों को कहा 'डरपोक कौम'

इस्लामाबाद। भारत के सर्जिकल स्ट्राइक के बाद बौखलाया पाकिस्तान अपनी बयानबाजी से बाज नहीं आ रहा है। एक तरफ तो पाकिस्तान ने सर्जिकल स्ट्राइक की बात को मानने से इंकार कर दिया है वहीं दूसरी ओर उसके देश के लोग मीडिया में भारत के खिलाफ जहर उगल रहे हैं।

'हाफिज सईद पाकिस्तान का असली प्रधानमंत्री'

ताजा मसले में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के समधी जावेद मियांदाद ने भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जहर उगला है। स्थानीय टीवी चैनल समा टीवी से बातचीत में मियांदाद ने अपनी सरकार से कहा है कि उसे अब भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया जाना चाहिए।

अपने क्रिकेट के दिनों की याद दिलाते हुए मियांदाद ने कहा कि जिस तरह उन्होंने चेतन शर्मा की गेंद पर छक्का जड़कर क्रिकेट मैदान पर पाकिस्तान को जीत दिलाई थी और चेतन का क्रिकेट करियर तबाह किया था ठीक उसी तरह अब मैदान के बाहर भी छक्का जड़ने की जरूरत है और भारत को सबक सिखाना जरूरी है।

MNS की धमकी पर जौहर ने कहा, पाक कलाकारों पर बैन सही नहीं...

अपनी शेखी और बयानबाजी में मियांदाद ने मर्यादा की सारी सीमाएं लांघते हुए कहा कि ये (भारतीय) जिंदा रहेंगे तो बात होगी ना, ये 'डरपोक कौम' है, बातचीत से कोई फायदा नहीं होने वाला है इसलिए पाकिस्तान को इंडिया को बर्बाद कर देना चाहिए।

Story first published: Tuesday, October 4, 2016, 9:32 [IST]
Other articles published on Oct 4, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+