For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मैचों के लिये बीसीसीआई से भीख मांगने की कोई जरूरत नहीं: जावेद मियांदाद

India Vs Pakistan Cricket series, Javed Miyandad reacts on Big Issue| वनइंडिया हिंदी

इस्लामाबाद। पिछले काफी समय से भारत-पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज को लेकर विवाद चल रहा है। अब इस विवाद को लेकर पाकिस्तान के लीजेंड पूर्व कप्तान और कोच जावेद मियांदाद ने बड़ा बयान दिया है। मियांदाद ने अपने देश के क्रिकेट बोर्ड से निकट भविष्य में भारत से खेलने के बारे में भूलने और खेल ढांचे में सुधार पर ध्यान देने की बात कही है।

मियांदाद ने कराची में एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से कहा, "वे (भारत) हमसे नहीं खेलना चाहते, तो ऐसा ही रहेगा। अगर हम भारत से नहीं खेलते तो हमारा क्रिकेट खत्म नहीं होगा। हमें आगे बढ़ना चाहिए और उनके बारे में भूल जाना चाहिए।"

मियांदाद ने आगे कहा कि- "पीसीबी को द्विपक्षीय मैचों के लिये बीसीसीआई से भीख मांगने की कोई जरूरत नहीं है। वे पिछले 10 सालों से हमसे नहीं खेले हैं, तो क्या हुआ? क्या हमारा क्रिकेट नीचे चला गया है? नहीं, हमने अच्छा किया है। चैंपियंस ट्रोफी में खिताबी जीत इसका उदाहरण है।"

बता दें कि सीमा पर विवाद के चलते भारत और पाकिस्तान ने 2012 से एक दूसरे के खिलाफ कोई भी द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली है। हालांकि इस बीच दोनों टीमों की टक्कर आईसीसी टूर्नामेंट्स में होती रही है। पिछले साल आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को 180 रनों से हराकर खिताब जीता था।

Story first published: Saturday, January 6, 2018, 10:07 [IST]
Other articles published on Jan 6, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+