पाकिस्तानी क्रिकेटर कर रहा था बड़ी-बड़ी बातें, जावेद मियांदाद बोले- पहले खेल सुधारो
नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज जावेद मियांदाद आए दिन अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। अब उन्होंने अपने ही देश के क्रिकेटर पर शब्दों के बाण छोड़े हैं। दरअसल, 28 वर्षीय बल्लेबाज अहमद शहजाद ने हाल ही में बयान दिया था कि वो पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए 12 साल और खेल सकते हैं। लेकिन मियांदाद को उनकी ये बात पसंद नहीं आई और उन्होंने शहजाद को खेल सुधारने की नसीहत दे डाली।

दी प्रदर्शन दिखाने की सलाह
मियांदाद ने बड़बोली बातें करने के लिए शहजाद को खरी-खोटी सुना डाली। जावेद ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर कहा, 'तुम 12 नहीं 20 साल तक खेल सकते हो। मैं इसकी गारंटी देता हूं लेकिन इसके लिए तुम्हें प्रदर्शन करना होगा। यदि तुम रोज अच्छा प्रदर्शन करोगे तो तुम्हें टीम से कोई नहीं हटा पाएगा।'

नहीं देना चाहिए ऐसा बयान
मियांदाद ने आगे कहा, 'खिलाड़ियों को ऐसे गैरृजिम्मेदाराना बयान नहीं देना चाहिए, इसके बजाय उन्हें मैदान पर अपने प्रदर्शन पर ध्यान देना चाहिए। दूसरे देशों में प्लेयर्स सीरीज-दर-सीरीज प्रदर्शन के आधार पर चुने जाते हैं लेकिन पाकिस्तान में आपको केवल एक शतक लगाने पर भी 10 मैच खेलने का माैका मिल जाता है। एक खिलाड़ी के रूप में आपको 10 में से औसतन 8 मैचों में अच्छे प्रदर्शन पर ध्यान देना चाहिए।

क्या कहा था शहजाद ने
गौरतलब है कि अहमद शहजाद ने कहा था कि पिछले दो साल मेरे लिए मुश्किल से भरे रहे हैं लेकिन मैंने अपने अनुभवों से सीखा है। उम्मीद है कि आने वाले सालों में टीम के लिए खुद को उपयोगी साबित करने में सफल रहूंगा। मैं बड़ी बात नहीं कर रहा, लेकिन मुझे लगता है कि मैं अगले 12 साल तक पाकिस्तान के लिए खेल सकता हूं। बता दें कि शहजाद 13 टेस्ट, 81 वनडे और 59 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
