कोहली के दीवाने हुए जावेद मियांदाद, कहा- जीनियस और दुनिया में बेस्ट हैं वो

केप टाउन। यहां खेले गए तीसरे वनडे मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने एक और शतक जड़ न केवल रिकॉर्ड की झड़ियां लगाई बल्कि टीम को लड़खड़ाने से बचा लिया। कोहली ने 34वां शतक जड़ कई दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया। कोहली के नाबाद शतक (160*) की बदौलत भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 303 रनों का लक्ष्य दिया लेकिन अफ्रीकी टीम 40 ओवर में 179 पर ऑल आउट हो गई। मैच 124 रनों से जीतने के बाद कोहली की दुनिया भर में तारीफ हो रही है। अब पाकिस्तान के दिग्गज पूर्व खिलाड़ी जावेद मियांदाद ने बहुत बड़ी बात कही है।

जावेद मियांदाद ने विराट कोहली को दुनिया का बेस्ट बैट्समैन और जीनियस बताया है। मियांदाद ने एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में विराट की जमकर तारीफ की। मियांदाद ने कहा, 'कोहली तकनीकी रूप से इतने सक्षम हैं कि वह भारत को मुश्किल चुनौतियों से उबारकर जीत दिलाते हैं। उनका यह टैलेंट उन्हें 'महान' बल्लेबाजों की फेहरिस्त में शामिल करता है।' बता दें अपने दौर में मियांदाद भी ऐसी ही क्रिकेट के लिए जाने जाते थे। मियांदाद अपने इंटनैशनल क्रिकेट में 357 इंटरनैशनल मैच खेलकर 16,213 रन बनाए थे।

विराट की तारीफ में मियांदाद ने कहा, 'विराट का बैटिंग स्टाइल उसे रन बनाने में मददगार होता है। वह एक या दो बार नहीं बल्कि जब भी बैटिंग पर आता है रन करता है। अगर किसी बल्लेबाज की तकनीक खराब होती है, तो वह तब भी कभी-कभार स्कोरबोर्ड पर रन टांग देते हैं, लेकिन वे ऐसा हमेशा नहीं कर पाते। कोहली के केस में बिल्कुल यही है। उसकी शानदार तकनीक उसे रन करने में मदद करती है और मेरी नजर में वह महान खिलाड़ी है।"

कोहली की तारीफ में कसीदे पढ़ते हुए मियांदाद ने कहा कि वह परिस्थितियों को भांप कर गेंदबाज की कमजोरियों और उसके मजबूत पक्ष को समझ लेता है और उसी के अनुसार अपनी तकनीक में परिवर्तन ले आता है। वह जीनियस है, जो दुनिया का महान बल्लेबाज है।

जावेद मियांदाद के अलावा ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक ओपनिंग बल्लेबाज डेविड वॉर्नर और इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज रहे इयान बेल ने भी विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा है कि वह अलग ही स्तर पर पहुंच चुके हैं।

Story first published: Thursday, February 8, 2018, 15:19 [IST]
Other articles published on Feb 8, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+