भारत के साथ मैचों का बायकॉट करे पाकिस्तान टीम: जावेद मियांदाद
नई दिल्ली। पाकिस्तान के सबसे सफल बल्लेबाजों में शुमार जावेद मियांदाद ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) से कहा है कि वो पाक की इज्जत का ख्याल करे और आईसीसी टूर्नामेंट्स में भारत के साथ ना खेले। मियांदाद ने कहा कि भारत के साथ मैचो मका बायकॉट कर पाक को इज्जत बचानी चाहिए।
पाक के पूर्व कप्तान और कोच जावेद मियादांद ने कहा कि भारत के साथ अगर हम मैच नहीं खेलेंगे तो आईसीसी पर भी इससे दबाव बढ़ेगा और पाक क्रिकेट के लिए उनका नजरिया बदलेगा। मियांदाद ने कहा कि भारत पाक के साथ केई भी सीरीज खेलने से इंकार करता रहा है, तो ऐसे में जरूरी है कि पाक भी इसका कड़ाई से जवाब दे और आईसीसी टूर्नामेंट में भी भारत के साथ खेलने से साफ इंकार करे।
पाक दिग्गज ने कहा कि ये समझने की जरूरत है कि अगर भारत-पाक आईसीसी के किसी इवेंट में एक-दूसरे से ना खेलें तो उस टूर्नामेंट को दर्शक नसीब नहीं होंगे और आईसीसी को इससे तगड़ा नुकसान होगा। जिसके बाद वो समझ जाएगा कि पाक की इंटरनेशनल क्रिकेट में क्या अहमियत है। जावेद ने कहा कि हमारे स्टेंड लेने के बाद ही आईसीसी मजबूर होकर भारत पर साझा सीरीज के लिए दबाव बनाएगा।
जावेद ने कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट के साथ बड़ा नाइंसाफी हुई है। आईसीसी में भारत की ही चलती है और पाक की नहीं सुनी जाती जबकि भारत और पाकिस्तान दोनों आईसीसी एग्जीक्युटिव बोर्ड के सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि भारत की आईसीसी में मजबूत पकड़ है और वो इसका इस्तेमाल हम पर दबाव बनाने के लिए करते हैं। जावेद मियांदाद ने पीसीबी से पाक के घरेलू क्रिकेट पर भी ध्यान देने की बात कही।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
