
कही इंसान मारने की बात
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान की ओर से कश्मीर पर दिए गए युद्ध की धमकी के बाद पूर्व क्रिकेटर जावेद मियांदाद नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं। वायरल वीडियो मे वह कश्मीरी लोगों के प्रति एकजुटता दिखाने का दावा कर रहे हैं। विडियो में मियांदाद पाकिस्तानी वनडे टीम की जर्सी पहने हुए हैं और विवादित बयान देते दिखाई दे रहे हैं। मियांदाद ने विवादित बयान देते हुए कहा कि 'कश्मीरी भाइयों फिक्र मत करो हम आपके साथ हैं। मेरे पास बल्ला भी है, पहले छक्का मारा था, अब ये तलवार भी है। बल्ला भी तेज था अब तलवार भी तेज है। जब मैं बल्ले से छक्का मार सकता हूं तो इस तलवार से इंसान क्यों नहीं मार सकता।'
इशांत शर्मा ने तोड़ा कपिल देव का रिकाॅर्ड, बने एशिया के सबसे कामयाब गेंदबाज
|
कश्मीर को कोई भी पाकिस्तान से अलग नहीं कर सकता
पाकिस्तानी मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, मियांदाद ने कहा है कि कश्मीर को कोई भी पाकिस्तान से अलग नहीं कर सकता और कश्मीरियों को उनके अधिकार मिलने चाहिए। उन्होंने कहा कि वह घाटी में भारतीय उत्पीड़न के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा, 'जो मेरे साथ चलना (एलओसी तक) चाहता है, चले। कश्मीरियों का संघर्ष खत्म नहीं होगा। दुनिया में नए मुल्क बनते रहेंगे. यह एक सिस्टम है। जिस तरह पाकिस्तान को बनने से कोई नहीं रोक सका, इसी तरह कश्मीर को आजाद होने से कोई नहीं रोक सकेगा।'

दे चुके हैं परमाणु बम की धमकी
बता दें कि यह पहला मौका नहीं है, जब मियांदाद ने कोई विवादित बयान दिया है। इससे पहले भी मियांदाद ने खून बहाने की बात कही थी और कश्मीरियों से हथियार उठाने को कहा था। इससे जावेद मियांदाद ने कहा था, 'मैं पहले भी कह चुका हूं भारत एक डरपोक देश है। अभी तक इन्होंने किया क्या है? परमाणु बम हमने ऐसे ही नहीं रखा है, हमने चलाने के लिए रखा हुआ है। हमें मौका चाहिए और हम साफ कर देंगे।'


Click it and Unblock the Notifications
