For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जय शाह ने दिया बयान, भारत में मानसून के कारण IPL 2021 को UAE में शिफ्ट किया गया

नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह ने संयुक्त अरब अमीरात में आईपीएल के दूसरे चरण के आयोजन के पीछे के कारणों को बताया है। शनिवार, 29 मई को, बीसीसीआई ने घोषणा की थी कि आईपीएल का बचा भगा हुआ भाग यूएई में होगा और शाह के अनुसार यह फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि भारत में सितंबर के महीने में मानसून रहता है।

आईपीएल का पहला भाग कोविड-19 की सेंधमारी के चलते स्थगित कर दिया गया था जिसके बाद बीसीसीआई को खिलाड़ियों, खासकर विदेशियों को उनके घर वापस भेजने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस बीच, शाह ने स्पष्ट रूप से कहा कि मौसम की स्थिति के कारण भारत में आईपीएल की मेजबानी करने का "कोई मतलब नहीं है"।

पिछला सीजन भी यूएई में कराया गया था। शाह ने हिंदुस्तान टाइम्स में कहा, "देखिए हमने यूएई में आईपीएल आयोजित करने का फैसला लिया क्योंकि यहां मानसून होगा और यहां सितंबर में मैच आयोजित करना संभव नहीं होगा और इसलिए हम आईपीएल को यूएई ले जा रहे हैं।

"हम मौसम की पाबंदी के कारण ही आईपीएल को यूएई में स्थानांतरित कर रहे हैं क्योंकि हम मानसून के समय आईपीएल का आयोजन यहां नहीं कर सकते हैं। हम सितंबर में मुंबई या अहमदाबाद या किसी अन्य स्थान पर मानसून के समय आईपीएल कैसे आयोजित कर सकते हैं? इसका कोई मतलब नहीं है।"

शनिवार को बीसीसीआई की विशेष आम बैठक (एसजीएम) में यह फैसला लिया गया था। बैठक में इस साल के आखिर में भारत में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप को लेकर भी चर्चा हुई। दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड भारत में टी20 कार्यक्रम की मेजबानी करने का इच्छुक है, लेकिन वह कोविड-19 महामारी के कारण उत्पन्न चुनौतियों को भी समझ रहा है।

जय शाह ने इस बारे में बताया, "जहां तक ​​​​टी 20 विश्व कप का सवाल है, हम आईसीसी से समय मांगेंगे और बाद में फैसला करेंगे। अभी तक, हम सुरक्षित क्षेत्र में टूर्नामेंट आयोजित करने की योजना में हैं और हम देखेंगे कि आने वाले दिनों में स्थिति कैसी है। अभी मैं केवल यही कह सकता हूं कि आईसीसी से समय मांगा जाए और उसके अनुसार फैसला किया जाए।"

Story first published: Sunday, May 30, 2021, 16:26 [IST]
Other articles published on May 30, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+