डालमिया अभी भी हैं बीसीसीआई अध्यक्ष
नई दिल्ली, 14 मार्चः शरद पवार इस खबर से झुंझला सकते हैं क्योंकि जिस सरकार के वह अंग हैं उसके खेल मंत्रालय ने अपनी वेबसाइटस्पोर्टल में अब भी उनके कट्टर प्रतिद्वंद्वी जगमोहन डालमिया को ही भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) का अध्यक्ष बना रखा है.
यही नहीं करोड़ों दिलों में बसे भारतीय एकदिवसीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी लगता है कि खेल मंत्रालय के अधिकारियों का दिल नहीं जीत पाये जबकि राज्यवर्धन सिंह राठौड़ एथेंस ओलंपिक 2004 में रजत पदक जीतने के बावजूद महान खिलाड़ियों की सूची में शामिल नहीं किये गये हैं. उधर कर्णम मल्लेश्वरी का नाम इस सूची में दर्ज हैं जिन्होंने सिडनी ओलंपिक 2000 में कांस्य पदक जीता था.
जहां तक बीसीसीआई अध्यक्ष का सवाल है तो दिलचस्प तथ्य यह है कि पवार 2005 में डालमिया की जगह नहीं बल्कि उनके करीबी रणधीर सिंह महेंद्रा के स्थान पर बोर्ड अध्यक्ष बने थे और तब से वह केंद्र में कृषि मंत्री के अलावा इस भूमिका को भी बखूबी निभा रहे हैं.
स्पोर्टल में पवार का जिक्र तक नहीं है उसमें डालमिया बीसीसीआई अध्यक्ष जबकि महेंद्रा कमल मोरारका आदि उपाध्यक्ष हैं. निरंजन शाह की जगह एस के नायर सचिव और कोषाध्यक्ष ज्योति बाजपेई हैं. वेबसाइट के हिसाब से क्रिकेट बोर्ड के वर्तमान कोषाध्यक्ष एन श्रीनिवासन वित्त समिति के अध्यक्ष हैं.
बीसीसीआई की अपनी वेबसाइट नहीं है और ऐसे में स्पोर्टल का सहारा लेने वाले को मुंह की खानी पड़ सकती है.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications