विशाखापट्टनम। आज टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है, इस मैच में आज विराट कोहली ने अपने एकादश में हरियाणा के ऑफ स्पिनर जयंत यादव को शामिल किया है।
टेस्ट टीम से जुड़ने के साथ ही जयंत यादव ने अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है, वे एक ही मैदान पर अंतरराष्ट्रीय वन-डे और टेस्ट डेब्यू करने वाले चुनिंदा खिलाडि़यों के समूह में शामिल हो गए।
आपको बता दें कि इसी साल जयंत ने 29 अक्टूबर को यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय वन-डे डेब्यू किया था। ऑफ स्पिनर जयंत ने उस मैच में 1 विकेट लिया था। अब जयंत को टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिला। वे भारत की तरफ से टेस्ट मैच खेलने वाले 286वें क्रिकेटर बन गए उन्हें आज भारत के पूर्व कप्तान रवि शास्त्री ने टेस्ट कैप प्रदान की।
In focus. Proud moment for Jayant Yadav as he receives the Test cap from former India captain Ravi Shastri #TeamIndia #INDvENG @Paytm pic.twitter.com/p1VDYbrxPu
— BCCI (@BCCI) 17 November 2016