For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जयंत यादव ने गर्लफ्रेंड दिशा चावला से की शादी, युजवेंद्र चहल ने शेयर की तस्वीर

नई दिल्ली। हाल ही के दिनों में कई भारतीय क्रिकेटर्स शादी के बंधंन में बंधे। युजवेंद्र चहल, जयदेव उनादकट, विजय शंकर ने पिछले कुछ महीनों में शादी की। अब इसमें जयंत यादव भी शामिल हो गए हैं। जयंत यादव ने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड दिशा चावला से शादी की है। उनकी शादी की खबर भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल ने दी थी। चहल ने सोशल मीडिया पर जयंत और दिशा की शादी समारोह की एक तस्वीर साझा की।

मुंबई इंडियंस ने भी उन्हें बधाई दी है। जयंत आईपीएल में मुंबई टीम का हिस्सा हैं। उनकी और दिशा की एक फोटो शेयर करते हुए, मुंबई इंडियंस ने कैप्शन में लिखा कि जयंत को दिशा ने पकड़ लिया और बोल्ड कर दिया। एक नई साझेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं। '

जयंत का करियर -
जयंत हाल ही में सैयद मुश्ताक अली टी 20 ट्रॉफी में हरियाणा के लिए खेले थे। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 6 मैचों में 7 विकेट लिए थे। वह आईपीएल 2020 के फाइनल में मुंबई इंडियंस के लिए भी खेले। उन्होंने इस मैच में शिखर धवन का अहम विकेट लिया था।

जयंत ने वनडे और टेस्ट में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने 2017 में भारत के लिए अपना अंतिम अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला। उन्होंने अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर में 4 टेस्ट और 1 एकदिवसीय मैच खेले हैं। उन्होंने टेस्ट में 228 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक भी शामिल है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 104 रन बनाए थे। उन्होंने 4 टेस्ट में 11 विकेट भी लिए हैं। उन्होंने 1 एकदिवसीय मैच में 1 विकेट भी लिया है।

Story first published: Tuesday, February 16, 2021, 20:46 [IST]
Other articles published on Feb 16, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+