On This Day : मिली थी गला काट देने की धमकी, फिर जो हुआ उसे याद रखती है दुनिया
नई दिल्ली। अगर चिढ़ाएंगे तो जरूरी नहीं विकेट मिलेगा, कई बार नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। कई क्रिकेट मैच के दाैरान आपने देखा होगा कि विपक्षी टीम क्रीज पर डटे हुए बल्लेबाज के साथ जुबानी जंग कर ध्यान भटकाने काम करते हैं ताकि बल्लेबाज जोश में आकर गलत शाॅट खेलते हुए विकेट गंवा दे। लेकिन साल 2007 में हुए आईसीसी विश्व कप दाैरान एक खिलाड़ी द्वारा लगाई गई यह तरकीब गलत साबित हो गई। उस दाैरान इंग्लैंड के एंड्रयू फ्लिंटाॅफ ने भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह को गला काटने की धमकी दी थी, लेकिन फिर जो हुआ उसे आज भी दुनिया याद रखती है।

धमकी के बाद दिया ये अंजाम
आज ही के दिन यानी कि 19 सितंबर को 'सिक्सर किंग' युवराज सिंह ने इंग्लैंड के खिलाफ 6 गेंदों में लगातार 6 छक्के लगाकर विश्व रिकाॅर्ड बनाया था। उनका यह रिकाॅर्ड आज भी कायम है। हालांकि युवराज ने यह छक्के अपने आरामदायक खेल के साथ नहीं लगाए थे बल्कि उन्हें उकसाया गया था। इन छक्कों की बरसात से पहले एंड्रयू फ्लिंटाॅफ ने युवराज को गला काट देने की धमकी दी थी, जिसके बाद पंजाब के इस शेर ने बल्ले से जवाब देते हुए स्टुअर्ट ब्राॅर्ड के एक ओवर में लगातार 6 छक्के लगा दिए।
VIDEO: मोहाली टी-20 में लिए गए 3 जबरदस्त कैच, नंबर 1 को जडेजा ने बताया सबसे मुश्किल

इसलिए दी थी फ्लिंटाॅफ ने धमकी
युवराज ने इस बात का खुद एक इंटरव्यू के दाैरान खुलासा किया था कि फ्लिंटाॅफ ने उन्हें गला काटने की धमकी दी थी, जिसका जवाब उन्होंने बल्ले से दिया था। उन्होंने खुलासा किया था स्टु्अर्ट ब्रॉड के ओवर से पहले ही उनकी एंड्रयू फ्लिंटॉफ के साथ कहासुनी हुई थी जिसके बाद वो बहुत गुस्से में थे। युवी ने इस घटना के बारे में बताया था, 'मैंने दो बाउंड्रीज जड़ी थीं और फ्लिंटॉफ ने मुझसे कहा कि वो बिल्कुल बेकार शॉट थे। मैंने उन्हें उन्हीं की भाषा में जवाब दिया। फिर उन्होंने मुझसे कहा कि वो मेरा गला काट देंगे। मैंने उन्हें जवाब दिया कि तुम मेरे हाथ में यह बैट देख रहे हो।'
फिर युवी के गुस्से का शिकार हुए ब्राॅड
इतनी कहासुनी होने के बाद युवराज का पारा हाई हो गया और उन्होंने तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्राॅड के ओवर में लगातार 6 छक्के जड़कर फ्लिंटाॅफ को करारा जवाब दिया। इसी के साथ युवराज अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में एक ही ओवर में लगातार 6 छक्के जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने थे। इसी विश्वकप में युवराज ने अपनी इस पारी के दौरान केवल 12 गेंद पर अर्धशतक पूरा करके एक नया विश्व रिकॉर्ड भी बनाया था। वे सिर्फ टी20 ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम गेंद पर अर्धशतक जमाने वाले बल्लेबाज बन गए थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
