World Athletics Championship से बाहर हुई हिमा दास, जानें क्या है मामला
नई दिल्ली। दोहा में आयोजित होने वाले विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप से पहले भारत की उम्मीदों को बड़ा भारी झटका लगा है। विश्व जूनियर चैंपियन हिमा दास कमर की तकलीफ के कारण आगामी वर्ल्ड चैंपियनशिप में भाग नहीं ले सकेंगी। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी। सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए एएफआई ने लिखा, 'पीठ में चोट के कारण हिमा दास दोहा में होने वाली विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के 400 मीटर दौड़ में दुर्भाग्यवश भा नहीं ले पाएंगी।'
वहीं भारतीय ऐथलेटिक्स महासंघ के अध्यक्ष आदिल सुमारिवाला ने भी इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि हिमा दास कमर की चोट के कारण दोहा में वर्ल्ड चैंपियनशिप नहीं खेल सकेंगी। गौरतलब है कि विश्व चैम्पियनशिप का आयोजन दोहा में 27 सितम्बर से 6 अक्टूबर के बीच होना है।
भारतीय ऐथलेटिक्स महासंघ ने 9 सितंबर को हिमा दास समेत 7 महिला ऐथलीटों को 27 सितंबर से 6 अक्टूबर तक दोहा में होने वाली चैंपियनशिप के लिए टीम में चुना था। हालांकि एएफआई ने इस चैम्पियनशिप के पहले दो रिले रेस के लिए जो नाम भेजे थे उसमें हिमा दास का नाम शामिल नहीं था।
इसके बाद से रिले रेस में हिमा दास की भागीदारी को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं। वहीं हिमा दास के बाहर हो जाने के बाद दुती चंद को आईएएएफ के बुलावे पर 100 मीटर रेस के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। एएफआई ने नौ सितम्बर को ही चार गुणा 400 मीटर रिले और चार गुणा 400 मीटर मिश्रित रिले टीम के लिए हिमा को सात महिलाओं के साथ टीम में शामिल किया था।
आपको बता दें कि हिमा दास यूरोप में अभ्यास के दौरान भी कमर के दर्द से जूझती रहीं। हिमा ने इस साल जुलाई से लेकर अगस्त के बीच 200 मीटर और 400 मीटर में 6 स्वर्ण पदक जीते। हालांकि हालांकि ये प्रतियोगिताएं आला दर्जे की नहीं थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
