Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सायमंड्स ने शुरु किया था झगड़ा


सिडनी, 30 जनवरीः एंड्रयू सायमंड्स व हरभजन सिंह के बीच हुए सारे विवाद की जड़ एंड्रयू सायमंड्स था.हरभजन के खिलाफ किथित नस्लीय टिप्पणी मामले की सुनवाई करने वाले आईसीसी के अपील आयुक्त जॉन हेंसन ने बताया कि इन दोनों खिलाड़ियों के बीच जो भी कहा-सुनी हुई उसकी शुरूआत सायमंड्स ने की थी.

जस्टिस हेंसन ने अपने विस्तृत फैसले में इन बातों का ब्योरा देते हुए कहा कि सायमंड्स ने आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल न करने के समझौते को तोड़ा है.उन्होंने कहा कि सायमंड्स ने स्वीकार किया है कि इस कहासुनी की शुरूआत की थी.

हेंसन ने बताया कि सिडनी टेस्ट के दौरान हरभजन ने अच्छी गेंदबाजी करने के लिए ब्रेट ली की पीठ थपथपाई थी. जिसे सायमंड्स गलत समझ बैठे. उन्हें गलतफहमी हो गई कि हरभजन ली को गाली दे रहे हैं.

उन्होंने कहा कि इस मामले के सबसे बड़े और अहम गवाह सचिन तेंदुलकर ने स्वीकार किया कि दोनों खिलाड़ियों ने एक दूसरे के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया. सचिन ने कल सुनवाई के दौरान अपना बयान दर्ज करवाते हुए कहा कि सायमंड्स ने 'मां की" शब्द को 'मंकी" समझ लिया. जस्टिस हेंसन ने कहा कि सचिन सबसे नजदीक के खिलाड़ी थे और उनकी बात मायने रखती है.

हरभजन का अच्छा व्यवहार काम आया

भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने आज खुलासा करते हुए कहा कि हरभजन सिंह को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद् की आचार संहिता के तहत वर्ष 1998 से दोषी नहीं पाया गया है. इस कारण ही इस आफ स्पिनर के खिलाफ नस्ली टिप्पणी के आरोपों को हटाया गया और उन्हें बड़ी सजा नहीं सुनाई गयी.

बीसीसीआई की तरफ से इस आफ स्पिनर के लिये नियुक्त किसे गये वी आर मनोहर ने एडिलेड में उनकी सुनवाई के समाप्त होने के बाद कहा बीसीसीआई अपने कदम पर अडिग थी कि हरभजन के खिलाफ नस्ली आरोपों को पूरी तरह से हटाया जाये.

अगर आरोप बना रहता तो इससे बीसीसीआई और पूरे देश की छवि खराब होती.उन्होंने कहा हरभजन ने स्वीकार किया कि उसने शाब्दिक जंग की शुरूआत करने वाले एंड्रयू साइमंड्स के खिलाफ कुछ शब्दों का इस्तेमाल किया था लेकिन ये नस्ली नहीं थे.

एक बार आचार संहिता के लेवल को 3.3 से 2.8 किया गया तो अब यह जस्टिस जान हेनसन पर निर्भर करता था कि वह इस अपराध 2.8 के लिये हरभजन को इसी लेवल के अनुसार सजा सुनायें.

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+