कोहली के मुरीद हुए शाहिद अफरीदी, ट्वीट के जरिए कही दिल जीत लेने वाली बात
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का बल्ला लगातार रन उगल रहा है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ मोहाली में हुए तीन टी20 मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में उन्होंने नाबाद 72 रनों की पारी खेल ना सिर्फ टीम को जीत दिलाई बल्कि अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। कोहली ने 138.46 की औसत से 52 गेंदों में यह मैच जिताऊ पारी खेली जिसमें 4 चाैके व 3 छक्के रहे। इसी के साथ कोहली ने क्रिकेट के तीनो फोर्मेट में 50 की ज्यादा औसत से रन बनाने काम मुकाम हासिल किया। कोहली की उपलब्धि पर पाकिस्तान के पूर्व आलराउंडर शाहिद अफरीदी भी उनके मुरीद हो गए हैं, जिन्होंने ट्वीट के जरिए फिर दिल जीत लेने वाली बात कही।
|
जानिए क्या कहा अफरीदी ने
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद(आईसीसी) ने कोहली को तीनों फाॅर्मेट में 50 की ज्यादा औसत से रन बनाने पर बधाई दी। इसपर अफरीदी भी कोहली के लिए तारीफों के पुल बांधने से नहीं रूक सके और उन्होंने बधाई संदेश देते हुए लिखा, "बधाई हो! आप एक महान खिलाड़ी हैं, अपने प्रदर्शन को इसी तरह जारी रखे और विश्व के हर कोने में क्रिकेट फैंस का दिल इसी तरह जीतते रहे।"

अफरीदी की नजरों में भी अब कोहली महान खिलाड़ी
संन्यास ले चुके अफरीदी यूं तो गाैतम गंभीर के साथ उलझते हुए कई बार दिखे हैं। गंभीर-अफरीदी के बीच कई बाहर खुलेआम बहस हो चुकी है। चाहे वो क्रिकेट से जुड़ी हो या फिर राजनीति से। लेकिन इस बार अफरीदी ने कोहली की तारीफ करते हुए यह दर्शाया है कि उनकी नजरों में भारतीय टीम में महान खिलाड़ी हैं। हालांकि जब भारत-पाकिस्तान का मैच होता था तो अफरीदी भारतीय खिलाड़ियों पर तंज कसने से चूकते नहीं थे। खैर, ये कोहली हैं, जिन्होंने अपनी परफाॅर्मेंस के दम पर दुनिया को अपना दीवाना बना लिया है। कोहली के चाहने वालों की संख्या पाकिस्तान में भी काफी है।
On This Day : मिली थी गला काट देने की धमकी, फिर जो हुआ उसे याद रखती है दुनिया

कोहली बना चुके हैं इतने रन
बता दे कि पहला मैच धर्मशाला में होना था जो बारिश क कारण रद्द हो गया था। इसके बाद मोहाली में हुए मैच में कोहली ने टाॅस जीतकर साउथ अफ्रीका को पहले बल्लेबाजी करने के लिए बुलाया। भारत को 150 रनों का लक्ष्य मिला जिसे टीम ने 7 विकेट से जीत लिया। कोहली के अब 71 मैचों में 2441 रन हो गए हैं, जबकि रोहित के 97 मैचों में 2434 रन हैं। कोहली का बल्ला पिछले 4 सालों से लगातार गूंज रहा है। टेस्ट में वह 53.14, वनडे में 60.31 व टी20 में 50.84 की औसत से रन बना रहे हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
