एमएस धोनी की बल्लेबाजी पर इस दिग्गज ने उठाए सवाल, वर्ल्ड कप को लेकर भी कही बड़ी बात
नई दिल्ली। एशिया कप 2018 में भारतीय टीम ने एक बार फिर धमाल मचाते हुए 7वीं बार खिताब पर कब्जा किया। वहीं अब इस टीम की नजर अगले साल होने वाले विशअवकप पर जाकर टिकी है। ऐसे में टीम क्या होगी और किन खिलाड़ियों को मौका दिया जाए इसपर सेलेक्शन कमेटी और पूर्व खिलाड़ी मेहनत करते दिख रहे हैं। बता दें कि हाल फिलहाल में कई नए चेहरों को भी टीम में मौका दिया गया है। ऐसे में जो सबसे बड़ा सवाल टीम के लिए है वो है धोनी का विकल्प आखिर कौन होगा। धोनी न सिर्फ एक उम्दा विकेटकीपर हैं बल्कि टीम में लंबे समय तक वो एक बेबकरीन फिनिशर के रूप में भी रहे हैं। वहीं अब उनकी इस क्षमता पर ही लोग सवाल उठा रहे हैं।
अनिल कुंबले ने उठाया सवालः पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज एमएस धोनी इन दिनों खराब फार्म से गुजर रहे हैं। वहीं उनपर लोग सवाल भी उठा रहे हैं। ऐसे में भारत के दिग्गज खिलाड़ी अनिल कुंबले ने उनपर सवाल उठाते हुए कहा कि धोनी को अब एक फिनिशर के रूप में नहीं देखना चाहिए। वहीं टीम को भी सिर्फ उनपर ही निर्भर नहीं रहना चाहिए। अनिल कुंबले ने कहा, 'भारतीय वनडे टीम की मध्यक्रम बल्लेबाजी कमजोर नजर आ रही है और टीम अब धौनी पर मैच खत्म करने के लिए निर्भर नहीं रह सकती। उन्होंने कहा कि धौनी को अब करियर के इस मोड़ पर अपना खेल एंजॉय करने देना चाहिए और युवा खिलाड़ियों के साथ मिलकर उन्हें मैच के अंत तक खेलने देना चाहिए।
ये भी पढ़ें-हेजल कीच ने बताई युवराज की सबसे बड़ी खामी,कहा- वो समझते ही नहीं
Story first published: Wednesday, October 3, 2018, 12:46 [IST]
Other articles published on Oct 3, 2018
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
