रोहित शर्मा के एक खास 'टिप्स' से खलील कैसे बन गए खतरनाक, जीत के बाद खोला राज
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को ऑकलैंड में हुए दूसरे टी20 मैच में 7 विकेट से हराकर 3 मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर पहुंचा दी। कीवियों पर लगाम लगाने के लिए तेज गेंदबाज खलील अहमद ने अहम रोल निभाया जिन्होंने 4 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट झटके। खलील ने अपनी तेज गेंदों से कई बार कीवियों को परेशान किया और बाउंड्री लगाने पर लगाम लगाई। लेकिन उनकी इस खतरनाक गेंदबाजी के पीछे कप्तान रोहित शर्मा का बड़ा हाथ रहा। इसका खुलासा खुद खलील ने मैच के बाद किया और बताया कि कैसे वह फिर खतरनाक गेंदबाज के रूप में उभरे।

रोहित ने दिया था एक खास 'टिप्स'
खलील ने कहा कि मैदान काफी छोटा था, इसलिए हमने जानबूझ कर शाॅर्ठ गेंदें फेंकना शुरू कर दीं ताकि बल्लेबाजों को बड़े शाॅट लगाने से रोका जाए। खलील ने बताया कि रोहित ने उनके पास आकर एक खास टिप्स दिया। उन्होंने कहा कि कप्तान रोहित ने मैदान (ईडन पार्क) के आकार को लेकर बताया था कि इस मैदान का आयाम दूसरे मैदानों से बिलकुल अलग है। आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले इस गेंदबाज ने कहा, ‘‘रोहित भाई ने हमें बताया था कि बल्लेबाज किस दिशा की ओर ज्यादा शाॅट खेलने की कोशिश करेंगे और कैसे उन्हें रोका जाए। इसके बाद मैने रोहित की बात पर ध्यान रखते हुए लगातार हवा में गेंदें फेंकी।''

हवा में गेंद करना था चुनाैती भरा
खलील के अनुसार, "न्यूजीलैंड में आने वाले पेसरों के सामने एक बड़ी चुनौती हवा में गेंदबाजी करना था। उन्होंने कहा, 'न्यूजीलैंड में गेंदबाजी करते समयजो के चुनाैती थी वो थी तेज हवा में गेंद फेंकना, यह काफी मुश्किल भरा था। पर यहां से ही आप कुछ सीख पाते हैं कि ऐसे मुश्किल समय में कैसे गेंदबाजी करनी होती है। खैर, यह मेरे लिए एक शानदार अनुभव रहा।"

आखिरी मैच में होगा आत्मविश्वास
श्रृंखला का अंतिम मैच हैमिल्टन में खेला जाएगा जहां भारतीय टीम चौथे वनडे में महज 92 रन पर आउट हो गई थी। खलील को हालांकि लगता है कि रविवार को अंतिम टी20 में टीम अलग तरह का प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा, ‘हमने हैमिल्टन में खेल चुके हैं और अब हमें वहां के हालात के बारे में पता है। इसके अलावा दूसरे टी20 को जीतने के बाद अंतिम मैच के लिए हमारा आत्मविश्वास ज्यादा होगा। हमने पहले मैच में की गई गलतियों में सुधार किया है।'

रोहित के अर्धशतक ने दिलाई थी आसान जीत
बता दें कि दूसरे मैच में भारत ने पहले गेंदबाजी करते हुए न्यूजीलैंड टीम को 8 झटके देकर 158 रनों पर रोक दिया। जवाब में कप्तान रोहित ने 29 गेंदों में 50 रनों की तेज पारी खेली और टीम को 7 विकेट रहते जीत दिला दी। खलील की 2 विकेट के अलावा क्रुणाल पांड्या ने 3 जबकि हार्दिक पांड्या और भुवनेश्वर कुमार ने 1.1 विकेट लिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
