मैंने खुद को धोखा दिया: वुड्स
विवाहेत्तर संबंधों की बात सामने आने के बाद यह दूसरा मौका था जब इस अमेरिकी गोल्फ स्टार को पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए देखा गया। पिछली बार उन्होंने फ्लोरिडा में मीडया के सामने आकर अपनी हरकतों के लिए माफी मांगी थी।
वेबसाइट 'यूरोस्पोर्ट डॉट कॉम' के अनुसार वुड्स ने कहा, "मैंने बुहत लोगों से झूठ बोला और कई लोगों को धोखा भी दिया। यही नहीं मैने खुद को भी धोखा दिया।"
वह गुरुवार से आरंभ हो रहे अगस्टा मास्टर्स में हिस्सा लेंगे। इससे पहले उन्होंने यहां पत्रकारों के हर तरह के सवालों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी एलिन और बच्चे इस टूर्नामेंट को दखने यहां नहीं पहुंचेंगे। उल्लेखनीय है कि बीते साल 15 नवंबर को आस्ट्रेलियन मास्टर्स जीतने के बाद वुड्स ने अब तक कोई दूसरा गोल्फ टूर्नामेंट नहीं खेला था।
वुड्स ने कहा, "यह अपनी जगह है कि आप कितनी चैम्पियनशिप जीतते हैं। इससे भी ज्यादा जरूरी यह है कि आप जिंदगी को कैसे जीते हो। मुझे पहले की तुलना में एक बेहतर इंसान बनने की जरूरत है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications