Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अनुष्का को सहन नहीं कोहली से जुदाई, फोटो शेयर कर लिखी दिल की बात

नई दिल्ली। अनुष्का शर्मा को सहन नहीं है विराट कोहली से जुदाई। यह बात साबित होती है अनुष्का द्वारा सोशल मीडिया पर हाल ही में कोहली के साथ शेयर की गई एक तस्वीर के माध्यम से। कोहली फिलहाल न्यूजीलैंड दाैरे पर व्यस्त हैं जहां वो 21 फरवरी को 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच खेलने के लिए तैयारी करके बैठे हुए है। लेकिन उनसे दूर अनुष्का थोड़ी मायूस नजर आ रही हैं। उन्होंने कोहली से फिलहाल चल रही दूरी को याद करते हुए दिल की बात कही।

कही ये बात

कही ये बात

कोहली से दूर होते हुए अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर विराट के साथ अपनी एक सेल्फी शेयर करते हुए भावुक मेसेज शेयर किया है। अनुष्का और कोहली की यह ब्लैक एंड व्हाइट फोटो काफी प्यारी लग रही है। अनुष्का द्वारा शेयर की गई यह तस्वीर कोहली ने सेल्फी मोड में क्लिक की है, जिसमें विराट का ध्यान क्लिक पर है और उनसे कुछ दूर बैठी हुईं अनुष्का ने स्माइल देते हुए यह पोज दिया है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अनुष्का ने लिखा, 'तुम सोचते होगे समय के साथ-साथ गुड बाय कहना आसान हो जाता है। लेकिन ऐसा कभी नहीं होता।'

अनुष्का आ चुकी हैं भारत

अनुष्का आ चुकी हैं भारत

अनुष्का टी20, वनडे सीरीज दाैरान कोहली के साथ न्यूजीलैंड में ही थीं। लेकिन टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले उन्हें पहले से तय असाइनमेंट्स के तहत वापस मुंबई लौटना पड़ा है। अनुष्का मुंबई में मंगलवार से शुरू हुई फेमिना ब्यूटी अवॉर्ड्स में रेड कार्पेट पर शिरकत करने के लिए न्यूजीलैंड से लाैटीं।

आखिरी फिल्म रही थी 'जीरो'

आखिरी फिल्म रही थी 'जीरो'

बता दें कि अनुष्का शर्मा फिलहाल फिल्म इंडस्ट्री से थोड़ी दूर नजर आ रही हैं। उनकी आखिरी फिल्म 'जीरो' रही थी, इस फिल्म में अनुष्का शर्मा के साथ कैटरीना कैफ और शाहरुख खान ने भी मुख्य भूमिका निभाई। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं कर पाई थी। फिल्मों से इतर एक्ट्रेस अपनी फोटो और वीडियो को लेकर भी खूब चर्चा में रहती हैं।

Story first published: Tuesday, February 18, 2020, 16:53 [IST]
Other articles published on Feb 18, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+