IPL Match Preview: रैना बनाम कोहली की जंग में नजरें केवल पठान पर
बेंगलुरू। आईपीएल के रण में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर का मुकाबला गुजरात लायंस से होगा। दोनों ही टीमें बेहद ही खराब दौर से गुजर रही हैं इसलिए आज के मुकाबले में दोनों की कोशिश होगी कि दोनों जीत की लय में वापस आए क्योंकि अगर दोनों टीमों को अंकतालिका के शीर्ष 4 में बने रहना है तो करो या मरो की तरह का खेल दिखाना होगा।
इस सत्र में आरसीबी का प्रदर्शन अब तक काफी खराब रहा है, आईपीएल की प्रबल दावेदार में से एक माने जाने वाले चैलेंजर्स इतना घटिया प्रदर्शन करेंगे इसकी उम्मीद किसी को भी नहीं थी। मालूम हो कि कोहली, डिविलियर्स, क्रिस गेल और केदार जाधव जैसे धुरंधर बल्लेबाजों के रहते आरसीबी ने कोलकाता के खिलाफ अू तक का सबसे न्यूनतम स्कोर बनाया है।

करो या मरो की स्थिति...
फिलहाल चैलेंजर्स आज सबकुछ भूलकर रैना की कप्तानी वाली लायंस टीम के खिलाफ बढ़िया प्रदर्शन करेंगे, ऐसी उम्मीद की जा रही है क्योंकि गुजरात की टीम भी इस समय खराब फॉर्म से जूझ रही है और आठ टीमों की अंकतालिका में सबसे नीचे है। गुजरात ने आईपीएल-10 में खेले अब तक के अपने सात मैचों में से सिर्फ दो मैच ही जीत पाई है।

इरफान पठान पर टिकी नजर
रैना की टीम की सबसे बड़ी कमजोरी उसकी बॉलिंग है, ऐसे में हर किसी की नजर अब ऑलराउंडर इरफान पठान पर टिकी है कि वो उन्हें आज के मैच में उतारते हैं कि नहीं, जो कि हाल ही में गुजरात लायंस का हिस्सा बने हैं। इसके अलावा गुजरात की गेंदबाजी आस्ट्रेलिया के एंड्रयू टाई और युवा गेंदबाज बासिल थंपी पर भी निर्भर करेगी।

घरेलू मैदान पर...
गुजरात के लिए अब तक कप्तान रैना और न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज ब्रैंडन मैक्लम ही एक सकारात्मक पहलू हैं तो आरसीबी में अगर कोहली का बल्ला चला तो टीम को किसी की भी जरूरत नहीं होगी, फिलहाल देखते हैं कोहली बनाम रैना की जंग में किसकी होती है जीत, वैसे आरसीबी के लिए प्लस प्वाइंट ये है कि आज का मैच उसके घरेलू मैदान पर हो रहा है।

टीमें (संभावित) :- गुजरात लायंस
सुरेश रैना (कप्तान), दिनेश कार्तिक, जेसन रॉय, ड्वायन स्मिथ, अक्षदीप नाथ, शुभम अग्रवाल, बासिल थंपी, चिराग सूरी, जेम्स फॉल्कनर, एरॉन फिंच, मनप्रीत गोनी, ईशान किशन, रवींद्र जडेजा, शादाबा जकाती, शिविल कौशिक, धवल कुलकर्णी, प्रवीण कुमार, ब्रैंडन मैक्लम, मुनाफ पटेल, प्रथम सिंह, प्रदीप सांगवान, जयदेव शाह, शैली शौर्य, नाथू सिंह, तेजस बारोका, एंड्रयू टाई और इरफान पठान।

टीमें (संभावित) :-रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर
विराट कोहली (कप्तान), शेन वॉटसन, क्रिस गेल, मंदीप सिंह, ट्रेविस हेड, केदार जाधव, युजवेंद्र चहल, स्टुअर्ट बिन्नी, टाइमल मिल्स, अनिकेत चौधरी, श्रीनाथ अरविंद, अबु नेचिम, तबरेज शम्सी, प्रवीण दुबे, इकबाल अब्दुल्ला, अक्षय कार्नेवार, क्रिस जोर्डन, विक्रमजीत मलिक, हर्षल पटेल, केन रिचर्डसन, सचिन बेबी, डेविड वीज, अब्राहम डिविलियर्स।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications