Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Watch video: जब हरमनप्रीत के लिए रोड्रिगेज और हर्लिन ने गाया खास रैप सॉन्ग, जानें क्यों

Jemima Rodriguez and Harleen Deol turn rapper for captain Harmanpreet Kaur | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। भारत दौरे पर आई दक्षिण अफ्रीकी महिला टीम को 6 मैचों की टी-20 सीरीज में 3-1 से मात देने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने हाल ही एक बड़ा इतिहास रचा। हरमनप्रीत भारत की ओर से 100 टी20 मैच खेलने वाली पहली खिलाड़ी बनीं। उन्होंने इस मामले में उपकप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भी पीछे छोड़ दिया। अब उनकी इस कामयाबी का जश्न मनाने के लिए महिला क्रिकेट टीम में उनकी साथी खिलाड़ी जेम्मिाह रोड्रिगेज और हर्लिन देयोल ने हरमनप्रीत कौर के लिए एक खास रैप सॉन्ग तैयार किया है। हरमनप्रीत के लिए तैयार किये इस खास सॉन्ग को जेम्मिाह रोड्रिगेज ने रविवार को अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया। ट्विटर पर शेयर किये गए इस वीडियो में उनके साथ हर्लिन देओल भी हैं। इस वीडियो में यह दोनों अपनी टीम की टी-20 कप्तान के लिए रैप सॉन्ग गा रही हैं।

देखें रैप सॉन्ग

रोड्रिगेज ने ट्वीट किया, "100वें टी-20 मैच के लिए बधाई हरमनप्रीत कौर। आपके लिए बिग हैरी की तरफ से विशेष तोहफा।"

कप्तान हरमनप्रीत ने भी दिया जवाब

भारतीय महिला टी-20 टीम की कप्तान हरमनप्रीत ने इस वीडियो को लाइक किया और अपनी टीम की साथियों को शुक्रिया कहा। कप्तान ने कहा, "धन्यवाद छोटी बहनों। आपने मेरे लिए यह सब किया यह मेरे लिए सम्मान की बात है।"

ऐसा करने वाली दुनिया की 10वीं खिलाड़ी है हरमनप्रीत

ऐसा करने वाली दुनिया की 10वीं खिलाड़ी है हरमनप्रीत

पिछले शुक्रवार को हरमनप्रीत टी-20 में 100 मैच खेलने वाली भारत की पहली खिलाड़ी (पुरुष और महिला मिलाकर) बनी थीं।

दक्षिण अफ्रीका के साथ सूरत में खेले गए छठे और आखिरी टी-20 मैच में 30 साल की हरमनप्रीत को स्पेशल कैप देकर सम्मानित किया गया था। अगर महिला क्रिकेटरों की बात करें तो हरमनप्रीत 100 टी20 अंतरराष्ट्रीय खेलने वाली दुनिया की दसवीं क्रिकेटर हैं। हरमनप्रीत के अलावा न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स और ऑस्ट्रेलिया की एलिस पेरी ने 111 मैच खेले हैं। इसके अलावा पाकिस्तान की बिस्माह माहरूफ और वेस्टइंडीज की स्टेफानी टेलर ने 100-100 मैच खेले हैं।

Story first published: Monday, October 7, 2019, 15:48 [IST]
Other articles published on Oct 7, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+