'द हंड्रेड' साइन करने वाली भारत की पहली क्रिकेटर बनीं जेमिमा रोड्रिग्स

नई दिल्लीः भारतीय महिला क्रिकेट टीम की टॉप ऑर्डर की बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स इस गर्मी में द हंड्रेड लीग में नॉर्थन सुपरचार्जर्स के लिए खेलेंगी। यह इंग्लैंड की काफी महत्वकांक्षी लीग है और इसको आईपीएल के लिए बड़ी प्रतिद्वंदी के तौर पर देखा जा रहा है। भारतीय महिला बल्लेबाज ने बीबीसी को अपने खेलने के बारे में पुष्टी दी।

20 वर्षीय रोड्रिग्स 100 गेंदों की नई प्रतियोगिता के लिए साइन अप करने वाले पहली भारतीय खिलाड़ी बन गईं हैं। महीने भर चलने वाला यह टूर्नामेंट बुधवार, 21 जुलाई से शुरू होने वाला है।

रॉड्रिक्स इंग्लैंड के खिलाफ 16 जून से शुरू होने वाले एकमात्र टेस्ट के लिए भारतीय टीम में है, जिसके बाद तीन एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय और तीन टी-20 मैच खेले जाएंगे। दौरे के 15 जुलाई को समाप्त होने के बाद जेमिमा इंग्लैंड में ही रुकेंगी जिसके 6 दिन बाद 'द हंड्रेड' शुरू होगा।

जेमिमा रोड्रिग्स भारत की स्टार बल्लेबाज हैं-

रोड्रिग्स ने 2018 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया और एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में उनका औसत 21.22 और टी-20 में 26.37 का औसत है। वह काफी युवा हैं और आगे इस प्रदर्शन में निखार व निरंतरता आने की पूरी उम्मीद है।

इंग्लैंड विश्व कप विजेता लॉरेन विनफील्ड-हिल और ऑस्ट्रेलिया की विकेटकीपर एलिसा हीली भी सुपरचार्जर्स टीम में हैं।

इस महीने की शुरुआत में, हीली की अंतरराष्ट्रीय टीम की साथी राचेल हेन्स कोरोनोवायरस प्रतिबंधों के कारण द हंड्रेड से बाहर हो गई। प्रतियोगिता में खेलने वाले आस्ट्रेलियाई लोगों के लिए संभावित जटिलताएं हैं क्योंकि जब वे घर लौटते हैं तो दो सप्ताह की क्वारंटाइन अवधि होती है।

टूर्नामेंट का पहला मैच - ओवल इनविंसिबल और मैनचेस्टर ओरिजिनल्स के बीच एक महिला मैच होगा। जबकि पुरुष और महिला दोनों के फाइनल शनिवार, 21 अगस्त को लॉर्ड्स में होंगे।

Story first published: Friday, May 28, 2021, 17:08 [IST]
Other articles published on May 28, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+