ट्वेंटी-20 विश्व कप का प्रसारण 14 भाषाओं में
आईसीसी की विज्ञप्ति के मुताबिक विश्व का प्रसारण मुख्य तौर पर यूरोस्पोर्ट चैनल पर किया जाना है। यह कंपनी आईसीसी के आधिकारिक प्रसारणकर्ता ईएसपीएन-स्टार की आधिकारिक लाइसेंसधारी है।
कंपनी ने कहा है कि वह विश्व कप के 19 मैचों का सीधा प्रसारण यूरोस्पोर्ट्स-2 चैनल पर करेगी जबकि बाकी के 11 मैचों का प्रसारण यूरोस्पोर्ट प्लेअर चैनल पर होगा।
यूरोस्पोर्ट ने विश्व कप का प्रसारण बेल्जियन, चेक, डेनिश, अंग्रेजी, फ्रेंच, जर्मन, ग्रीक, हंगेरियन, इटेलियन, पोलिश, रोमानियन, रसियन, सर्बियन और तु*++++++++++++++++++++++++++++र्*श भाषाओं में करने का फैसला किया है।
17 दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में कुल 12 टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें मौजूदा चैम्पियन पाकिस्तान, पिछले बार के विजेता भारत और मौजूदा एकदिवसीय विश्व कप चैम्पियन आस्ट्रेलिया की टीमें प्रमुख हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications