दरअसल राइडर अपनी स्थानीय वेलिंगटन टीम के खिलाड़ियों के साथ बार गए थे। जहां उनका झगड़ा हो गया। झगड़े के बाद 4 लोगों ने उन पर हमला कर दिया। इन लोगों ने राइडर की जमकर पिटाई की और उन्लोहें जमीन पर गिरा दिया और उसके बाद लात और मुक्कों से उन पर काफी देर तक वार करते रहे। पिटाई के बाद राइडर की हालत गंभीर हो गई। उन्हें फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया।
डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताई है। डॉक्टरों के मुताबिक पिटाई से उनके सिर पर गंभीर चोट लगी है। उन्हें आईसीयू में रखा गया है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने झगड़े की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच की जा रही है और रिपोर्ट थोड़ी देर में जारी की जाएगी। गौरतलब है कि राइडर आईपीएल खेलने के लिए भारत रवाना होने वाले थे।
इस साल राइडर दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से खेलने वाले है। दिल्ली की टीम ने करीब 1.63 करोड़ रुपये में उनके साथ कॉन्ट्रैक्ट किया है। इससे पहले वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पूणे वारिर्यर की ओर से खेल चुके है। राइडर इससे पहले भी कई बार शराब पीने के कारण उन्हें कई बार टीम से बाहर हो चुके है। उन्होंने अब तक खेले 18 टेस्ट मैचों में 1269 रन बनाए हैं, जबकि 39 वनडे मैचों में उनके 1100 रन हैं।