INDvsAUS: विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया में बनाया एक और रिकॉर्ड, वीवीएस लक्ष्मण को भी पछाड़ा
नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में दूसरी ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 235 रन पर सिमट गई। भारतीय गेंदबाजों के आगे ट्रेविस हेड के अलावा कोई भी बल्लेबाज टिक नहीं पाया। पहली पारी में भारत को 15 रन की बढ़त हासिल हुई। इसके बाद भारत की दूसरी पारी की शुरुआत हुई। इस दौरान बल्ले करते हुए विराट कोहली ने एक शानदार रिकॉर्ड अपने नाम किया।

ऑस्ट्रेलिया में एक हजार रन:
साल 2018 में विराट कोहली ने कई कीर्तिमान स्थापित किए। रिकॉर्ड्स के लिहाज से विराट कोहली के लिए यह साल काफी अच्छा रहा। विराट कोहली एडिलेड के टेस्ट मैच में एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर एक हजार रन पूरे कर लिए।

ऐसा करने वाले चौथे बल्लेबाज:
विराट कोहली से पहले ऑस्ट्रेलिया में 1000 रन पूरा करने में तीन भारतीय दिग्गज बल्लेबाजों का नाम पहले ही दर्ज है। सचिन तेंदुलकर के नाम ऑस्ट्रेलिया में 1809 रन दर्ज है। दूसरे नंबर पर नाम आता है वीवीएस लक्ष्मण उन्होंने 1236 रन बनाए हैं। तीसरे नंबर पर राहुल द्रविड़ का नाम है जिन्होंने 1143 रन बनाए हैं। विराट ने इस मैच में अपना नाम चौथे स्थान पर दर्ज करा लिया।

कम पारियों में ऑस्ट्रेलियाई धरती पर एक हजार रन:
विराट एक हजार रन बनाने के मामले में वीवीएस लक्ष्मण को भी पीछे छोड़ दिया है। ऑस्ट्रेलिया में सबसे कम पारी में एक हजार रन बनाने के मामले में पहला नाम डब्ल्यू हैमंड (10 पारी) और फिर क्रमश: एच सटक्लिफ (14 पारी), के बैरिंगटन/ एलिस्टर कुक (17), जे हाब्स/ विराट कोहली (18), जे एड्रिच/ वीवीएस लक्ष्मण (19) का आता है।

बतौर कप्तान 2000 रन:
घरेलू मैदान और बाहर बतौर कप्तान टेस्ट में 2000 रन पूरा करने के मामले में विराट कोहली ने कई दिग्गजों के साथ अपना नाम दर्ज करा लिया है। एल बॉर्डर, रिकी पोंटिंग , ग्रीम स्मिथ, एलिस्टर कुक के बाद कोहली ने भी यह तमगा हासिल कर लिया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
