छत्तीसगढ़ में होंगे 37वें राष्ट्रीय खेल
छत्तीसगढ़ में यह आयोजन गोवा में आयोजित होने वाले 36वें राष्ट्रीय खेल के बाद आयोजित किया जाएगा। 35वें राष्ट्रीय खेल केरल में होना निर्धारित है।
34वें राष्ट्रीय खेल झारखण्ड में 2007 में होना निर्धारित था लेकिन वहां बुनियादी सुविधाओं में देरी की वजह से अब तक चार बार यह आयोजन स्थगित किया जा चुका है।
यहां आयोजित एक समारोह में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह और ओलंपिक संघ के अध्यक्ष सुरेश कलमाडी ने एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए।
सिंह ने कार्यक्रम आयोजन करने के दावे को औपचारिक स्वरूप प्रदान करते हुए कलमाडी को दो करोड़ रुपये का चेक सौंपा।
सहमति पत्र पर हस्ताक्षर के बाद कलमाडी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय खेल का आयोजित होना देश में ओलंपिक को बढ़ावा देने की ओलंपिक संघ की प्रतिबद्धता को जाहिर करता है।
कलमाडी ने कहा कि इससे न केवल राज्य के खिलाड़ियों को मदद मिलेगी बल्कि राज्य में बुनियादी ढांचे के विस्तार में भी मदद मिलेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications