Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सिडनी ODI में मिली हार के बाद क्या बोले कप्तान विराट कोहली

नई दिल्ली। सिडनी में हुए पहले वन डे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 34 रनों से हरा दिया है। इस मैच में भारत के 'हिटमैन' रोहित शर्मा ने शानदार शतक जमाया। हालांकि रोहित की यह बेहतरीन पारी टीम के काम नहीं आ सकी।

पहले मैच में मिली हार के बाद विराट कोहली ने कहा कि हम अपनी बल्लेबाजी के प्रदर्शन से काफी नाखुश हैं। भारतीय टीम इससे अच्छी बल्लेबाजी कर सकती थी। इस मैदान की पिच 300 के पार के टारगेट वाली थी लेकिन हमने अच्छी गेंदबाजी की और टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 288 रन पर ही रोक लिया हमें लगा कि यह स्कोर आसानी से हासिल किया जा सकेगा।

रोहित की तारीफ करते हुए विराट ने कहा कि रोहित ने बेहतरीन पारी खेली और महेंद्र सिंह धोनी ने भी उनका काफी साथ निभाया। धोनी के आउट होने से भी रोहित पर दबाव बढ़ गया था और इस वजह से वह अपना विकेट गंवा दिए।

ऐसा रहा मैच का हाल:
मैच में टॉस जीतते हुए ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। भारतीय गेंदबाजों ने शुरूआत में कसाव भरी गेंदबाजी करके कंगारू बल्लेबाजों को बांधकर रखा। लेकिन उसके बाद उस्मान ख्वाजा, शॉन मार्श और पीटर हैंड्सकांब के अर्धशतक और स्लॉग ओवर्स में मार्कस स्टोइनिस की दमदार बल्लेबाजी के चलते कंगारूओं ने अपनी पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 288 रन बनाए। भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार और कुलदीप यादव को 2-2 विकेट मिले।

289 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत बेहद खराब रही। टीम का का शीर्ष क्रम केवल 4 रनों के स्कोर पर ही ध्वस्त हो गया। शिखर धवन और अंबाती रायडू खाता भी नहीं खोल सके। जबकि भारतीय कप्तान विराट कोहली भी 3 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। हालांकि उसके बाद बाद बल्लेबाजी करने आए महेंद्र सिंह धोनी ने रोहित शर्मा का बेहतरीन साथ निभाते हुए टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचा दिया। धोनी अपना अर्धशतक पूरा करते ही आउट हो गए। उन्होंने कुल 51 रन बनाए। भारत यह मैच 34 रन से हार गया।

Story first published: Saturday, January 12, 2019, 18:01 [IST]
Other articles published on Jan 12, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+