मुंबई। दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज क्रिकेटर जोंटी रोड्स को भारत से कितना लगाव है इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि उन्होंने अपनी बेटी नाम इंडिया रखा है। रोड्स इस समय भारत में आईपीएल में हिस्सा ले रहे हैं और वह मुंबई इंडियंस के फील्डिंग कोच हैं।
जोंटी रोड्स ने 23 अप्रैल को रात में ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी कि वह पिता बन गये हैं और उन्होंने अपनी बेटी का नाम इंडिया रखा है। उन्होंने ट्वीट करके बताया कि उनकी बच्ची और पत्नी का स्वास्थ्य बेहतर है।
Jonty Rhodes blessed with baby girl, born by natural water birth in India http://t.co/9R2XnkUMZQ pic.twitter.com/vs7sTd2XZF
— Times of India (@timesofindia) April 24, 2015 @mipaltan good luck tonight from baby Rhodes!! India Jeanne Rhodes born 3:29pm weighing 3.7kg! Mum and baby perfect #ApunKaSuperstars
— Jonty Rhodes (@JontyRhodes8) April 23, 2015 जोंटी की पत्नी मेलाइन जीन ने मुंबई के सांता क्रूज अस्पताल में बेटी को जन्म दिया। अपनी बेटी का नाम जोंटी ने इंडिया रखा है। आपको बता दें कि जोंटी को क्रिकेट की दुनिया में उनके बेहतरीन कैच और फील्डिंग के लिए जाना जाता है।