For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

राहुल द्रविड़ की झूलन गोस्वामी ने जमकर की तारीफ, BCCI के इस कदम को बताया सबसे अच्छा

Rahul Dravid: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने बीसीसीआई के उस फैसले की काफी तारीफ की है जिसके तहत राहुल द्रविड़ को नेशनल क्रिकेट अकॉदमी का मुखिया बनाया गया। गोस्वामी से जब पूछा गया कि जब आप एनसीए में थीं तो क्या आपको राहुल द्रविड़ की मौजूदगी में कुछ अलग अनुभव मिला। इसपर जूलन ने कहा कि जब भी किसी तरह की जरूरत होती थी तो राहुल द्रविड़ मौजूद रहते थे। सच कहूं तो बतौर क्रिकेटर राहुल द्रविड़ का एनसीए में सुबह, शाम जब जरूरत हो मौजूद होना बहुत मायने रखता है, जब भी उनसे मदद मांगी वह मौजूद रहते थे।

झूलन गोस्वामी ने कहा कि राहुल द्रविड़ ना सिर्फ तकनीकी जानकारी देते हैं बल्कि वह जबरदस्त तरीके से आपको प्रेरित भी करते हैं, जिसकी किसी भी खिलाड़ी को सबसे ज्यादा जरूरत होती है जब वह चोटिल होकर वापसी करना चाहता हो। हमारे मैदान में पहुंचने से पहले राहुल द्रविड़ वहां होते हैं, कैसे स्थिति को संभाला जाए इसकी जानकारी देते हैं। अगर बल्लेबाजी की तकनीक के बारे में पूछना हो तो वह हमेशा मौजूद रहते हैं। अगर आपकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है तो इसमे भी राहुल आपकी काफी मदद करते हैं। प्रोफेशनल एथलीट के लिहाज से राहुल द्रविड़ जैसे खिलाड़ी का मौजूद होना और आपको प्रेरित करना, अच्छा करने के लिए प्रेरणा देना काफी खास है।

बीसीसीआई की तारीफ करते हुए झूलन गोस्वामी ने कहा कि एनसीए को लेकर बीसीसीआई ने काफी अच्छे कदम उठाए हैं। राहुल आपको प्रेरित करने वाली बाते करते हैं। बीसीसीआई ने एनसीए में जो सुविधाएं खिलाड़ियों के लिहाज से तैयार की हैं वह बेहद खास हैं। हमारे पास बेहतरीन फिजियो आशीष कौशिक हैं। हम राहुल द्रविड़ के साथ सुबह कॉफी पीते हैं, वह कहते हैं कि अगर आप ठीक नहीं हैं या इंजर्ड हैं तो इस बारे में मुझे बताइए। वह कहते हैं मैं जानता हूं कि आप अब भी बेहतरीन गेंदबाज हैं।

राहुल द्रविड़ की तरीफ करते हुए झूलन ने कहा कि एनसीए के चीफ के तौर पर राहुल द्रविड़ सबसे फिट व्यक्ति हैं। उनकी अगुवाई में इंडिया अंडर-19 काफी अच्छी रही। इंडिया-A टीम और महिला टीम ने उनकी अगुवाई में काफी अच्छा किया है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से एनसीए चर्चा में थी। जिस तरह से इशांत शर्मा, भुवनेश्वर कुमार और रिद्धिमान साहा की इंजरी को हैंडल किया गया, उसपर सवाल खड़े हुए थे।

Story first published: Sunday, January 3, 2021, 15:33 [IST]
Other articles published on Jan 3, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+