Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

एलिस पेरी के नाम हुई टी20 क्रिकेट मे अनोखी उपलब्धि, बनी दुनिया की ऐसी पहली क्रिकेटर

नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एलिस पेरी ने ऐसी उपलब्धि दर्ज की है जो इससे पहले महिला और पुरुष क्रिकेटर हासिल नहीं कर पाए हैं। कंगारू महिला क्रिकेटर पेरी दुनिया की ऐसी पहली क्रिकेटर बन गईं हैं जिन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक हजार रन बनाने के अलावा 100 विकेट भी पूरे कर लिए हैं। उन्होंने यह कीर्तिमान रविवार के दिन इंग्लैंड के खिलाफ टी20 मैच में बनाया।

इस मैच में पेरी के ऑलराउंड खेल के दम पर ऑस्ट्रेलिया को सात विकेट से जीत हासिल हुई। यह दोनों टीमों के बीच दूसरा टी20 मुकाबला था। पेरी ने वर्ल्ड टी20 फाइनल मुकाबले के दौरान ही अपने 100 विकेट पूरे कर लिए थे जबकि उनके एक हजार रन इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को पूरे हुए।

ESPN Cricinfo से बात करते हुए पेरी ने कहा कि वे ये शानदार है लेकिन मुझे इस रिकॉर्ड के बारे में पहले जानकारी नहीं थी। उन्होंने आगे कहा- 'मुझे लगता है कि टी20 क्रिकेट हम उतना ही खेलते हैं जितना की पुरुष टीमें खेलती हैं, इसलिए मैं 100 से ज्यादा मैच खेल चुकी हूं। शायद यही कारण है कि मैं इस रिकॉर्ड को बना पाई हूं।'

पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ही इस रिकॉर्ड के मामले में पेरी के कुछ करीब आ पाते हैं। अफरीदी के नाम 1498 रन बनाने के अलावा 98 विकेटों का रिकॉर्ड है। हालांकि बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब-अल-हसन पेरी के रिकॉर्ड के बराबर पहुंच सकते हैं क्योंकि वे अभी भी क्रिकेट खेल रहे हैं। शाकिब के नाम इस समय 88 विकेटों के अलावा 1471 रनों का रिकॉर्ड है। ऐसे में यह तर्कसंगत है कि शाकिब भी जल्द ही पेरी के मुकाम तक पहुंच जाएंगे।

पेरी ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे ODI मैच में 22 रन देकर 7 विकेट लिए थे। ये किसी भी ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर द्वारा वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दर्ज सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़ा है।

Story first published: Tuesday, July 30, 2019, 11:06 [IST]
Other articles published on Jul 30, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+