For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

माराडोना की वजह से इस भारतीय क्रिकेटर ने ली थी 10 नंबर की जर्सी, खुद किया खुलासा

नई दिल्ली। दुनिया के दिग्गज फुटबॉलर और अर्जेंटीना को 1986 में फुटबॉल विश्व कप जिताने वाले कप्तान डिएगो माराडोना ने बुधवार को 60 साल की उम्र में अपनी अंतिम सांसे ली। स्थानीय मीडिया के अनुसार माराडोना को बुधवार को उनके निवास स्थल पर हार्ट अटैक आया जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई। हैंड ऑफ गॉड के लिये मशहूर इस दिग्गज फुटबॉलर की मौत से दुनिया भर के खेल प्रेमियों में शोक की लहर दौड़ गई है। उ नके फैन्स में सिर्फ आम लोग ही नहीं बल्कि खेल जगत के दिग्गज खिलाड़ियों का नाम भी शुमार है। भारतीय क्रिकेट के कई दिग्गज खिलाड़ियों ने उनकी मौत को लेकर शोक जताया और अपनी संवेदनायें व्यक्त की।

वहीं माराडोना के निधन से भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान और तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी भी एक फैन के रूप में बहुत दुखी नजर आई और इसको लेकर उन्होंने ट्वीट करते हुए एक ऐसी बात बताई जो बताता है कि बतौर रोल मॉडल माराडोना उनके लिये क्या मायने रखते थे।

और पढ़ें: माराडोना के निधन से खेल जगत में फैली शोक की लहर, जानें क्या बोले दिग्गज खिलाड़ी

झूलन गोस्वामी ने लिखा,' मुझे अब भी विश्वास नहीं हो रहा है कि मेरे बचपन के हीरो माराडोना नहीं रहे। वह मेरे जीवन की सबसे बड़ी प्रेरणा थे। मैंने उन्ही से प्रेरणा लेकर खेल में अपना करियर बनाने के बारे में सोचा और उन्ही की जर्सी नंबर 10 को देखकर ही जब भारतीय टीम में पहुंची तो अपनी पसंदीदा जर्सी नंबर 10 को अपनी टीम जर्सी के रूप में चुना। मैं आपको हर मिनट याद करूंगी मेरे हीरो। आपकी आत्मा को शांति मिले।'

गौरतलब है कि झूलन गोस्वामी बुधवार को अपना 38वां जन्मदिन मना रही थी, ऐसे में उनके जन्मदिन के मौके पर उनके आदर्श की मौत की खबर ने उन्हें काफी दुखी कर दिया। अपने इस ट्वीट के साथ ही गोस्वामी ने ट्विटर पर अपनी टाइमलाइन फोटो को माराडोना की फोटो से बदल दिया।

और पढ़ें: नहीं रहे अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर डिएगो माराडोना, हार्ट अटैक ने ली जान

आपको बता दें कि माराडोना को दुनिया के सार्वकालिक महान फुटबॉलरों में गिना जाता है जिन्होंने 1986 फुटबॉल विश्व कप के दौरान अर्जेंटीना को चैम्पियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। अपने करियर के दौरान माराडोना ने मिडफील्डर के रूप में जगह बनाई और इस दौरान राष्ट्रीय टीम के लिये 100 से भी ज्यादा गोल किये।

करियर के दौरान माराडोना ने अर्जेंटीना जूनियर्स, बोका जूनियर्स, बार्सिलोना, नापोली, सेविला और नेवेल्स ओल्ड ब्वॉयज के लिये क्लब स्तर पर फुटबॉल खेला और करीब 538 गोल भी दागे। माराडोना को इंग्लैंड के खिलाफ 1986 में खेले गये टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिये 'हैंड ऑफ गॉड' के नाम से याद किया जाता है।

Story first published: Wednesday, November 25, 2020, 23:56 [IST]
Other articles published on Nov 25, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+