Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईपीएल : किंग्स इलेवन पंजाब से हारी दिल्ली डेयरडेविल्स

नई दिल्ली, 17 मई (आईएएनएस)। बारिश के कारण बाधित इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के एक मैच में डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार किंग्स इलेवन पंजाब ने दिल्ली डेयरडेविल्स को 6 रनों से हरा दिया है।

नई दिल्ली के फिरोज शाह कोटला स्टेडियम में शुक्रवार को खेला गया बारिश से पूरी तरह प्रभावित ट्वेंटी 20 मैच का फैसला 8 ओवरों में ही डकवर्थ लुईस नियम से करना पड़ा। मैच खत्म होने तक किंग्स इलेवन पंजाब की टीम जीत के लिए 119 रनों के लक्ष्य का पीछा करती हुई तीन विकेट पर 94 रन बना चुकी थी।

इससे पहले डेयरडेविल्स ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 11 ओवरों में 118 रनों का स्कोर खड़ा किया था। कप्तान वीरेंद्र सहवाग ने 26 गेंद पर नाबाद 51 रन बनाए थे। 28 गेंद पर 40 रन बनाकर गौतम गंभीर ने उनका भरपूर साथ दिया था।

गौरतलब है कि बारिश के कारण बाधित मैच को 11 ओवरों तक सीमित कर दिया गया था। यह मैच पहले ही 20 मिनट की देरी से शुरू हुई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+