For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

नहीं खेला एक भी IPL मैच, फिर भी बिका 14 करोड़ में, आखिर काैन है ये गेंदबाज

IPL 2021 Auctions: Jhye Richardson reacts after bagging contract worth 14 Cr | Oneindia Sports

नई दिल्ली। किंग्स इलेवन पंजाब आईपीएल सीजन-14 की नीलामी के लिए सबसे ज्यादा पैसा बचाने वाली टीम है। ऐसे में टीम की मालकिन प्रीटि जिंटा ने एक कंगारू गेंदबाज पर खूब पैसा बहाने का काम किया। वो गेंदबाज कोई और नहीं, बल्कि झाय रिचर्डसन हैं। 24 साल का ये युवा खिलाड़ी पहली बार आईपीएल की नीलामी में शामिल हुआ था, जिसका बेस प्राइस तो 1.50 करोड़ था, लेकिन कीमत 14 करोड़ पड़ी। आखिर काैन है ये झाय रिचर्डसन, आइए जानें-

यह राइट-आर्म फास्ट गेंदबाज हैं, जो आस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 टेस्ट, 13 वनडे, जबकि 9 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं। उन्होंने टेस्ट में 6, वनडे में 24, जबकि टी20 में 9 विकेट हासिल किए हैं। झाय का यह पहला आईपीएल सीजन है। ऐसे में किंग्स इलेवन को भी उनसे एक बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। बता दें कि टीम ने उमेश यादव को रिलीज कर दिया था, जिन्हें अब दिल्ली कैपिटल्स ने 1 करोड़ में खरीद लिया है। झाय रिचर्डसन उमेश की कमी पूरी करेंगे।

रिचर्डसन को खरीदने के लिए मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने बोली लगाना शुरू किया। मुंबई के पिछड़ने के बाद, पंजाब किंग्स ने इसमें दिलचस्पी दिखाई और अंत तक उन्हें खरीदने के लिए संघर्ष किया। आखिरकार, ये युवा गेंदबाज 14 करोड़ रुपए की महंगी राशि के साथ पंजाब टीम का हिस्सा बना। इन्हें लेकर पहले ही अटकलें लग रही थी कि उन्हें मोटी रकम हाथ लगेगी।

गाैर हो कि हाल ही में हुए बिग बैश लीग के 10वें सीजन में रिचर्डसन ने शानदार प्रदर्शन किया था और 17 मैचों में सबसे ज्यादा 29 विकेट हासिल किए थे। उनके चलते पर्थ स्कॉर्चर्स बिग बैश के फाइनल में जगह बनाने में सफल हुआ था। इस सीजन की यह तीसरी सबसे बड़ी बोली है। इससे पहले किस मॉरिस को राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ रुपये में तथा ग्लैन मैक्सवेल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 14.25 करोड़ रुपए में खरीदा।

Story first published: Thursday, February 18, 2021, 17:22 [IST]
Other articles published on Feb 18, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+