For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

रग्बी विश्व कप में भी इंग्लैंड से हारे कीवी, जिमी नीशाम ने ट्विटर से म्यूट किए ये तीन शब्द

नई दिल्ली: क्रिकेट विश्व कप 2019 के विजेता के तौर पर इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को जो जख्म दिया था वह एक बार फिर से ताजा हो गया है। इस बार इंग्लैंड की रग्बी टीम ने न्यूजीलैंड को रग्बी विश्व कप सेमीफाइनल मुकाबले में हराकर कीवी टीम का लगातार तीसरा विश्व कप जीतने का सपना तोड़ दिया। इसी के साथ रग्बी विश्व कप में न्यूजीलैंड का अद्भुत अपराजेय क्रम भी टूट गया। कीवी टीम ने रग्बी विश्व कप 2007 के क्वार्टर फाइनल के बाद से अब तक इस खेल के विश्व कप में कोई मुकाबला नहीं हारा था।

रग्बी में भी हारा इंग्लैंड से हारा न्यूजीलैंड

रग्बी में भी हारा इंग्लैंड से हारा न्यूजीलैंड

लेकिन इस बार इंग्लैंड की टीम ने न्यूजीलैंड को आसानी से रौंदते हुए 19-7 से यह मैच जीत लिया। रग्बी विश्व कप जापान में खेला जा रहा है और इस हार से न्यूजीलैंड के क्रिकेट ऑलराउंडर जिमी नीशाम का दिल तोड़ दिया है। जिमी मैदान और सोशल मीडिया पर अपने मजाकिया अंदाज के लिए जाने जाते हैं। उनका दिल पहले से ही न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की विश्व कप फाइनल में दुर्भाग्यपूर्ण हार से टूटा हुआ था लेकिन अब रग्बी में मिली हार ने उनको अगले ही स्टेप पर प्रतिक्रिया करने के लिए मजबूर कर दिया।

नीशाम ने म्यूट किए तीन शब्द-

नीशाम ने म्यूट किए तीन शब्द-

नीशम ने शनिवार को मिली इस हार के बाद अपने ट्विटर अकाउंट से तीन शब्दों को म्यूट कर दिया है जिसका मतलब यह होगा कि अब उनके नोटिफिकेशन में इन तीन शब्दों से जुड़ी सूचना नहीं आएगी। ये तीन शब्द हैं- - 2019, इंग्लैंड और विश्व कप। "मुझे लगता है कि बस इसे कवर करता है," नीशम ने ट्वीट की एक सीरीज में तस्वीर के साथ ट्वीट करते हुए कहा। 2019 में ही न्यूजीलैंड दो बड़े विश्व कप इंग्लैंड के चलते गंवा चुका है। इसलिए यह तीन शब्द नीशाम ने म्यूट कर दिए हैं।

मुश्किल दौर में माही के घर दिखे ऋषभ, ये हैं पंत के वे 4 बड़े रिकॉर्ड जो धोनी भी नहीं बना सके

'शारीरिक दर्द की तरह महसूस हुई हार'

'शारीरिक दर्द की तरह महसूस हुई हार'

नीशाम ने ट्वीट सीरीज की शुरुआत ऐसे कही थी- "यह शारीरिक रूप से दर्दनाक है," बता दें कि जुलाई में खेले गए 50 ओवरों के विश्व कप में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला टाई हो गया था और फिर सुपर ओवर भी टाई हो गया जिसके बाद विजेता का फैसला इस आधार पर करना पड़ा कि किस टीम ने कितनी बाउंड्री लगाई है। यह वह बाउंड्री काउंट नियम था जिसको हाल ही में आईसीसी ने खत्म कर दिया। इसी नियम के चलते इंग्लैंड को विश्व कप 2019 का विजेता घोषित किया गया था।

Story first published: Sunday, October 27, 2019, 11:03 [IST]
Other articles published on Oct 27, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+