For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

रोरी बर्न्स ने जड़ा शतक तो जिम्मी निशम ने उड़ाया विराट कोहली का मजाक

नई दिल्ली। माैजूदा समय में इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 टेस्ट मैचों की एशेज सीरीज चली हुई है। पहले मैच में ही इंग्लैंड का पलड़ा भारी दिखा। कंगारूओं के 284 रनों पर ढेर होने के बाद इंग्लैंड ने ओपनर रोरी बर्न्स के शतक की बदाैलत टीम का स्कोर आगे बढ़ाया। नीशम ने रोरी बर्न्स की तारीफ करते हुए ट्वीट किया, जिन्होंने शुक्रवार को एजबेस्टन में खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन अपना पहला शतक जड़ा। लेकिन उनकी तारीफ करते हुए नीशम ने अपने ट्वीट में विराट कोहली का भी नाम लेते हुए मजाक करने की कोशिश की, जबकि कोहली एशेज में खेलते भी नहीं।

नीशम ने कोहली का मजाक उड़ाते हुए ट्वीट कर लिखा, 'रोरी बर्न्स के नाम अब एशेज की पहली पारी में विराट कोहली के पूरे एशेज करियर से भी ज्यादा रन दर्ज हैं।' नीशम मैदान में जितना बेहतरीन प्रदर्शन बैटिंग और बॉलिंग में करते हैं, मैदान के बाहर वैसे ही धमाल सोशल मीडिया पर भी करते हैं। वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड की फाइनल में हार के बाद नीशम के ट्वीट खूब वायरल हुए थे, जिसमें से एक में उन्होंने बच्चों को खेल को करियर न बनाने तक की सलाह दे डाली थी।

हालांकि नीशम का जानबूझकर भारतीय कप्तान विराट कोहली के 'एशेज करियर' का जिक्र करना कई भारतीय फैंस को रास नहीं आया और उन्होंने नीशम को मजेदार जवाबों के साथ ट्रोल कर दिया। बता दें कि 5 टेस्ट मैचों की एशेज सीरीज के पहले मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने स्टीव स्मिथ की 144 रनों की शतकीय पारी के दम पर 284 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए। वहीं इंग्लैंड की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए सलामी बल्लेबाज रोरी बर्न्स के 125 रनों की शानदार पारी के हम पर 267 रन स्कोर बोर्ड पर लगा सकी।

Story first published: Saturday, August 3, 2019, 18:41 [IST]
Other articles published on Aug 3, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+