India vs West Indies Live streaming: भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले मुकाबले में अभी लगभग एक महीने का समय बाकी है। लेकिन क्रिकेट फैंस की उत्सुकता अभी से इस सीरीज को लेकर बढ़ गई है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच गंवाने के बाद भारतीय टीम यहां वापसी करना चाहेगी।
जल्द होगी टीम की घोषणा: भारतीय टीम की कोशिश वेस्टइंडीज के खिलाफ एक मजबूत टीम बनाने पर होगी। भारतीय टीम के कई खिलाड़ी चोटिल हैं, वेस्टइंडीज टू पर जाने के लिए अभी तक उनकी फिटनेस को लेकर कोई अपडे नहीं आई है। ऐसे में कुछ य़ुवा खिलाड़ियों को इस दौरे पर टीम के साथ जोड़ा जा सकता है।
जियो पर देख सकेंगे फ्री मैच: आईपीएल की तरह जियो सिनेमा भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले मुकाबले को भी फ्री में दिखाने जा रहा है। जियो सिनेमा ने इस खबर की पुष्टि कर दी है कि वेस्टइंडीज दौरे के लिए उन्हें लाइव स्ट्रीमिंग के राइट्स दे दिए गए हैं। ऐसे में किसी सिम कार्ड को इस्तेमाल करने वाले दर्शक अपने फोन पर जियो सिनेमा की मदद से मैच का मजा उठा सकेंगे।
शाम को खेले जाएंगे मुकाबले: भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले टेस्ट मुकाबले शाम को शुरू किए जाएंगे। वहीं वनडे और टी-20 मैचों की शुरुआत भी भारतीय समनुसार शाम को सात बजे से आठ बजे तक ही किया जाएगा। इन दोनों देशों के बीच दो टेस्ट मैच के बाद तीन मैचों का वनडे सीरीज खेला जाएगा। जबकि आखिरी में भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों टी-20 सीरीज खेली जाएगी।
टेस्ट सीरीज का आगाज 12 जुलाई से
12-16 जुलाई: पहला टेस्ट मैच, विंडसर पार्क, डोमिनिका ( 7.30 PM)
20-24 जुलाई: दूसरा टेस्ट मैच, क्वींस पार्क ओवल, त्रिनिदाद ( 7.30 PM)
वनडे सीरीज का आगाज 27 जुलाई से
27 जुलाई: पहला ODI, केंसिंग्टन ओवल, बारबाडोस ( 7.00 PM)
29 जुलाई: दूसरा ODI, केंसिंग्टन ओवल, बारबाडोस( 7.00 PM)
1 अगस्त: तीसरा ODI, ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी, त्रिनिदाद( 7.00 PM)
T20 सीरीज का आगाज 3 अगस्त से
3 अगस्त: पहला टी20 इंटरनेशनल, ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी, त्रिनिदाद ( 8.00 PM)
6 अगस्त: दूसरा टी20 इंटरनेशनल, नेशनल स्टेडियम, गुयाना ( 8.00 PM)
8 अगस्त: तीसरा टी20 इंटरनेशनल, गुयाना नेशनल स्टेडियम ( 8.00 PM)
12 अगस्त: चौथा टी20 इंटरनेशनल, ब्रोवार्ड काउंटी स्टेडियम, लॉडरहिल, फ्लोरिडा ( 8.00 PM)
13 अगस्त: 5वां टी20 इंटरनेशनल, ब्रोवार्ड काउंटी स्टेडियम, लॉडरहिल, फ्लोरिडा ( 8.00 PM)