बाॅल टेंपरिंग में फंस चुके निकोलस पूरन पर बड़ी कार्रवाई, ICC ने सुनाया फैसला
नई दिल्ली। विंडीज क्रिकेट टीम के निकोलस पूरन को अफगानिस्तान के खिलाफ सोमवार हुए वनडे मैच के दाैरान गेंद से छेड़छाड़ करना महंगा पड़ गया है। आईसीसी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए निकोलस पर 4 टी20 मैचों का बैन लगा दिया है। यानी कि 14 नवंबर को अफगानिस्तान के ही खिलाफ शुरू हो रही 3 टी20 मैचों की सीरीज में निकोलस नहीं खेल पाएंगे। 24 वर्षीय निकोलस के रिकॉर्ड में पांच डिमेरिट अंक भी जोड़े गए हैं।
मामला अफगानी पारी के 32वें ओवर का है। दरअसल, पूरन इस सीरीज में विकेटकीपिंग नहीं कर रहे हैं। उन्हें फील्डिंग के दौरान इस तरह गेंद को रगड़ते हुए देखा गया और फिर उन्हें नाखून से कुरेदते हुए देखे जाने से अंपायरों को शक हुआ। घटना का वीडियो सामने आने के बाद निकोलस ने अपराध को कबूल करते हुए सबसे माफी मांगी है। उन्होंने कहा, "मैं अपने साथियों, समर्थकों और अफगानिस्तान टीम के लिए लखनऊ में सोमवार को खेल के मैदान पर बाॅल टेंपरिंग किए जाने के लिए माफी मांगता हूं। मैं मानता हूं कि मैंने नियमों का पालन नहीं किया है और मैं आईसीसी के दंड को पूरी तरह से स्वीकार करता हूं।" उन्होंने कहा, ''मैं सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि यह एक अलग घटना है और इसे दोहराया नहीं जाएगा। मैं इससे सीखने और मजबूत और समझदार बनने का वादा करता।"
इस विंडीज खिलाड़ी पर टेंपरिंग का आरोप ऑन-फील्ड अंपायरों बिस्मिल्लाह शिनवारी और अहमद दुर्रानी और तीसरे अंपायर अहमद पकाते के साथ-साथ चौथे अंपायर इजातुल्लाह सफी ने लगाया। निकोलस पूरन ने आइसीसी की आचार संहिता के लेवल 3 को तोड़ा है। आइसीसी की आचार संहिता के लेवल 3 को तोड़ने पर सजा के तौर पर कम से कम चार सस्पेंशन प्वाइंट्स मिलते हैं, जो खिलाड़ी के खाते में 5 डिमेरिट प्वाइंट्स के रूप में जुड़ते हैं। इसके तहत खिलाड़ी को दो टेस्ट मैच या फिर 4 वनडे या T20I मैचों से बैन कर दिया जाता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
