Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

#JNU ROW: सेना और देश के समर्थन में खड़े हुए कप्तान धोनी और गंभीर

नई दिल्ली। कप्तान धोनी के बारे में एक बात मशहूर है कि वो आम तौर पर चुप रहते हैं लेकिन जब भी बोलते हैं तो दमदार बोलते हैं। इसलिए जब धोनी ने ट्वीट पर फ्रीडम ऑफ स्पीच के बारे में अपनी बात कही तो हर कोई हैरान रह गया क्योंकि धोनी ने सच ही कहा था।

धोनी ने रविवार को दो ट्वीट किये...जिसमें पहले उन्होंने लिखा कि देश के बार्डर पर हमारे देश के जवान मुस्तैदी से खड़े हैं इस कारण हम आज फ्रीडम ऑफ स्पीच के बारे में अपनी बात कह पा रहे हैं।

और अपने दूसरे ट्वीट में कप्तानी माही ने लिखा कि स्पेशल फोर्स और कमांडोज यूनिट में हमारे और आपके जैसे ही ही नॉर्मल लोग होते हैं, लेकिन वे हाईली मोटिवेटेड और ट्रेंड होते हैं, जिनके लिए खुद से पहले देश होता है। आपको बता दें कि महेन्द्र सिंह धोनी भारतीय सेना में ऑनरेरी लेफ्टिनेंट कर्नल की पोस्ट पर तैनात हैं।

तो वहीं टीम इंडिया के कभी स्टार खिलाड़ी रहे गौतम गंभीर ने भी ट्विटर के जरिए देश की स्थिति पर बयान दिया है। गंभीर ने ट्वीट किया कि जेएनयू और जाधवपुर यूनिवर्सिटी से बेहद चौंकाने वाले वीडियो सामने आए हैं। नेताओं को इसमें राजनीति नहीं करनी चाहिए।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:13 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+