दादा की BMW हुई खराब, BCCI की मीटिंग में जाने के लिए अपनाना पड़ा ये तरीका
कोलकाता। पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की बैठक में शामिल होने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। सबसे रईस क्रिकेटरों में शुमार सौरव गांगुली के पास कई कारें हैं लेकिन उनकी BMW ने उस समय दोखा दे दिया।
जिसके बाद बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सौरव गांगुली को मंगलवार को बीसीसीआई की तकनीकी समिति की बैठक में भाग लेने के लिए टैक्सी से जाना पड़ा। दादा की BMW कोलकाता के एक्साइड क्रॉसिंग पर खराब हो गई।
इसके बाद उन्होंने इंतजार करने के बजाय पीली टैक्सी ली और फाइव स्टार होटल में जाकर बोर्ड की बैठक में हिस्सा लिया। सौरव गांगुली ने बीसीसीआई की तकनीकी समिति बैठक की अध्यक्षता की।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई की इस बैठक की अध्यक्षता गांगुली ने की। उन्होंने घरेलू रणजी खिलाड़ियों का वेतन बढ़ाने की मांग रखी। जानकारी के मुताबिक बैठक में गांगुली ने इस मामले पर लंबी बात रखी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
