पेस और उनकी लिव इन पार्टनर रिया पिल्लई के बीच SC भी नहीं करा पाया समझौता

नई दिल्ली। मशहूर टेनिस स्टार लिएंडर पेस का भले ही खेल जगत बहुत बड़ा नाम हो लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ हमेशा से सवालों के घेरे में रही है।

क्या आप जानते हैं शाहरुख खान और स्मृति ईरानी के बीच का ये कनेक्शन?

आज एक बार फिर से उनकी और उनकी लिव इन पार्टनर रिया पिल्लई के बीच का घमासान सुर्खियां बना है क्योंकि दोनों के बीच के झगड़े को सुप्रीम कोर्ट भी शांत नहीं करा पाया है।

सुप्रीम कोर्ट के न्यायधीश अरुण मिश्र

सुप्रीम कोर्ट के न्यायधीश अरुण मिश्र

आपको बता दें कि पेस और रिया दोनों को कोर्ट की शर्ते पसंद नहीं आई जिसकी वजह से सुप्रीम कोर्ट के न्यायधीश अरुण मिश्र ने कहा कि समझौता कराने की पूरी कोशिश की गई, लेकिन दोनों पक्ष समझौते को तैयार नहीं हैं ऐसे में बेहतर होगा कोई और बेंच इस मामले में इन चैंबर सुनवाई करके मामले का निपटारा करे।

रिया ने पेस से एक मकान की मांग की

रिया ने पेस से एक मकान की मांग की

गौरतलब है कि रिया ने पेस से एक मकान की मांग की है, जबकि पेस का कहना है कि रिया के पास उनके पहले पति संजय दत्त का दिया हुआ मकान है इस कारण वो उन्हें मकान नहीं देंगे तो वहीं पेस ने कोर्ट से अपनी बेटी की कस्टडी की मांग की थी, जिस पर रिया तैयार नहीं है। रिया ने पेस से गुजारा-भत्ते की मांग की है तो पेस ने दलील दी है कि रिया उनकी पत्नी नहीं है, ऐसे में गुजारा-भत्ता कहां से दिया जाए, क्योंकि उस पर हक तो बीवी का होता है।

संजय दत्त से तलाक लेने के बाद...

संजय दत्त से तलाक लेने के बाद...

मालूम हो कि अभिनेता संजय दत्त से तलाक लेने के बाद मॉडल रिया पिल्लई साल 2005 में पेस की लाइफ में आयीं, दोनों 8 साल तक साथ-साथ अमेरिका में लिवइन पार्टनर थे, दोनों की एक बेटी भी है, लेकिन साल 2013 में दोनों के बीच का झगड़ा जग जाहिर हो गया क्योंकि दोनों झगड़ा लेेेेकर कोर्ट पहुंच गए।

 लिव-इन में पेस उनसे मारपीट करते थे

लिव-इन में पेस उनसे मारपीट करते थे

जबकि रिया ने पेस पर आरोप लगाया है कि लिव-इन में पेस उनसे मारपीट करते थे।इस हरकत में उनके पिता का भी उन्हें पूरा सपोर्ट मिलता था। रिया ने पेस के पिता द्वारा मारपीट की भी शिकायत दर्ज की। उन्होंने कहा कि घर पर दोनों मिलकर उन्हें टॉर्चर किया करते थे। फिलहाल अब ये झगड़ा क्या रंग लाएगा, ये 18 जुलाई को पता चलेगा, जब मामले की अगली सुनवाई होगी।

महिमा चौधरी संग लंबा अफेयर

महिमा चौधरी संग लंबा अफेयर

यहां आपको ये भी बताते चले कि रिया से पहले लिएंडर पेस का बॉलीवुड की परदेश गर्ल महिमा चौधरी संग लंबा अफेयर भी रहा है, दोनों ने करीब सात सालों तक डेटिंग की, कहा जाता है कि पेस के चक्कर में महिमा ने अपना फिल्मी करियर भी दांव पर लगा दिया था लेकिन ना जाने क्यों दोनों का ब्रेकअप हो गया लेकिन दोनों में से किसी ने भी एक-दूसरे की कोई शिकायत मीडिया में नहीं की।

Story first published: Monday, May 8, 2017, 16:30 [IST]
Other articles published on May 8, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+